Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Budget 2026: CM रेखा गुप्ता ने जलापूर्ति, सीवर और जलभराव के लिए कीं बड़ी घोषणाएं, 9000 करोड़ जल बोर्ड को

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 12:18 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1,03,700 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट पेश किया, जिसमें जल आपूर्ति, सीवर और जलभराव की समस्याओं को दूर करने पर विशेष ...और पढ़ें

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इसमें जलभराव, पेय जलापूर्ति और सीवर की समस्या पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित किया गया है। वीडियो ग्रैब

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इसमें जलभराव, पेय जलापूर्ति और सीवर की समस्या पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित किया गया है। वीडियो ग्रैब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। ग्रीन बजट को केंद्र में रखते हुए सीएम ने एक लाख तीन हजार 700 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट पेश किया है। इस बीच उन्होंने राजधानी में व्याप्त जल की हर तरह की समस्या को दूर करने का एलान किया। उन्होंने दिल्ली की बदहाल सीवर लाइनों, जलापूर्ति और बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव पर करारा प्रहार करते हुए बजट में कुछ मुख्य प्रविधानों की घोषणा की। इस बीच उन्होंने दिल्ली की पूर्व सरकारों पर तंज कसने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

    जलभराव पर 50 साल बाद व्यापक अध्ययन का दावा

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि मानसून के दौरान जलभराव दिल्ली की एक बड़ी समस्या रही है, जिस पर पिछले कई दशकों तक कोई ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार आने के बाद 50 साल बाद इस समस्या पर विस्तृत अध्ययन कराया गया। अब हम इसे जड़ से खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं।'

    बाढ़ नियंत्रण विभाग को 610 करोड़ रुपये

    मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने एमबी रोड ड्रेन और किराड़ी ड्रेन को मंजूरी दे दी है। जलभराव के स्थायी समाधान के लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को 610 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है। इसके अलावा 50 करोड़ रुपये की लागत से फ्लड कंट्रोल वॉल बनाई जाएगी और यमुना के किनारे बाढ़ रोकने वाली दीवार का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

    जलापूर्ति और सीवरेज पर बड़ा फोकस

    • दिल्ली जल बोर्ड के लिए कुल 9000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
    • जल आपूर्ति क्षमता में 10 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन) की बढ़ोतरी की गई है।
    • कई नई पानी की लाइनें बिछाई जा रही हैं। सरकार का संकल्प है कि हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पानी पहुंचे।
    • पिछले साल 172 किलोमीटर पानी की लाइन बिछाई जा चुकी है।
    • चंद्रावल वॉटर प्लांट में पाइपलाइन विस्तार का काम चल रहा है, जिससे लगभग 9 विधानसभा क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

    सीवर सिस्टम में सुधार

    • इस साल 180 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाई गई है।
    • 110 किलोमीटर पुरानी सीवर लाइन को बदला गया है।
    • सीवर सिस्टम को और बेहतर बनाने पर लगातार काम जारी है।

    स्वास्थ्य क्षेत्र को भी मजबूती

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचार लोगों का अधिकार है, कोई उपकार नहीं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस बजट में 12,645 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अस्पतालों के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 515 करोड़ रुपये का विशेष फंड रखा गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: रिकॉर्ड ₹1,03,700 करोड़ का बजट, ग्रीन दिल्ली पर सबसे ज्यादा जोर, सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणाएं

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा पेश कर रहीं 1,03,700 करोड़ का बजट; बिजली-सड़क, हवा-पानी पर फोकस