Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Budget 2026: 'वयो आनंद' से बुजुर्गों के चेहरे पर आएगी मुस्कान, वंचितों के उत्थान को खुला खजाना

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 09:34 PM (IST)

    Delhi Budget 2026: दिल्ली सरकार के बजट में 'विकसित दिल्ली' संकल्प के साथ 'वयो आनंद' योजना की घोषणा की गई है, जो वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक और सामाजिक स ...और पढ़ें

    विधानसभा बजट सत्र में बजट पेश करने जाती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ में मंत्री प्रवेश वर्मा,आशीष सूद,मनजिंदर सिंह सिरसा। ध्रुव कुमार

    विधानसभा बजट सत्र में बजट पेश करने जाती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ में मंत्री प्रवेश वर्मा,आशीष सूद,मनजिंदर सिंह सिरसा। ध्रुव कुमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपने बजट में ''विकसित दिल्ली'' के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। बजट का एक आकर्षण ''वयो आनंद'' योजना है, जिसे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    बुजुर्गों के लिए 'वयो आनंद' की घोषणा

    सरकार ने 25 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट के साथ ''वयो आनंद'' योजना का एलान किया है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को अकेलेपन से बाहर निकालकर उन्हें एक सक्रिय सामाजिक जीवन देना है।

    • मनोरंजन का मंच : इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
    • सम्मानजनक जीवन : सरकार का मानना है कि इस पहल से बुजुर्गों के जीवन में खुशहाली और नया उत्साह आएगा।

    बस्ती विकास और बुनियादी ढांचे पर जोर

    दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डयूसिब) के लिए 634 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसका उपयोग जेजे कालोनियों के सुधार, अटल कैंटीन के संचालन और सामुदायिक ढांचे को मजबूत करने में होगा।

    • आवास सुधार : सावदा-घेवरा में 2,416 फ्लैटों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही द्वारका, सुल्तानपुरी और भलस्वा में भी इसी तरह की योजनाएं शुरू की जाएंगी।
    • सामाजिक न्याय : झुग्गी बस्तियों के सुधार के लिए 80 करोड़ रूपये का विशेष प्रविधान किया गया है।

    वंचित वर्गों के लिए 'सुरक्षा कवच'

    बजट में समाज कल्याण के लिए कुल 2,392 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं, जिसमें से 227 करोड़ विशेष रूप से अनुसूचित जाति/ जनजाति/अन्य पिछडा वर्गों के उत्थान पर खर्च होंगे।

    खबरें और भी

    मानसिक रूप से दिव्यांगों का रखा ख्याल

    समाज के सबसे उपेक्षित वर्ग की सुध लेते हुए सरकार ने मामुरपुर, नरेला और उस्मानपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के आवास के लिए 35 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसका लक्ष्य उन्हें एक गरिमापूर्ण और सुरक्षित जीवन प्रदान करना है।

    यह भी पढ़ें- होली और दीवाली पर मुफ्त LPG सिलेंडर देगी दिल्ली सरकार, 260 करोड़ रुपये का बजट आवंटित

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: दिल्ली में गिग वर्कर्स को मिलेगी राहत, सरकार बनाएगी विश्राम स्थल और कल्याण बोर्ड