Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जल्द शुरू होगा महिला समृद्धि योजना का पोर्टल

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 10:18 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने 2026-27 के बजट में महिला एवं बाल विकास के लिए 7,406 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपय ...और पढ़ें

    विधानसभा बजट सत्र में बजट पेश करने जाती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ में मंत्री आशीष सूद व प्रवेश वर्मा। ध्रुव कुमार

    विधानसभा बजट सत्र में बजट पेश करने जाती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ में मंत्री आशीष सूद व प्रवेश वर्मा। ध्रुव कुमार

    HighLights

    1. चुनावी घोषणा को इस साल अमल में लाएगी सरकार, बजट में 5110 करोड़ का प्रविधान

    2. पालना और आंगनबाड़ी केंद्र में होगा सुधार, प्रत्येक जिले में बनेगा एक माडर्न आंगनबाड़ी केंद्र

    3. एक हजार महिलाओं को निश्शुल्क मिलेंगे ऑटो परमिट, 100 परमिट ट्रांसजेंडर को भी

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026-27 के बजट में महिला सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 7,406 करोड़ का आवंटन प्रस्तावित किया है। चुनाव में किए गए वादों को इस बजट के जरिए जमीन पर उतारने की तैयारी है।

    महिला समृद्धि योजना का पोर्टल जल्द शुरू किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में की गई महिला समृद्धि योजना की घोषणा को इस वर्ष अमल में लाया जाएगा। इसके लिए 5,110 करोड़ का प्रविधान किया गया है। जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं 2,500 प्रतिमाह की सहायता राशि के लिए आवेदन कर सकेंगी।

    Delhi Budget 2026 (1)

    मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए इस योजना का खास तौर पर जिक्र किया। कहा कि यह सुविधा किन किस महिलाओं को मिले इस पर अध्ययन करने के लिए समिति का गठन किया गया था। समिति की बैठकें हो चुकी हैं। चूंकि योजना के तहत हर माह 2500 रुपये की सहायता दी जानी है, इसे देखते हुए सभी मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। कहा कि जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी।

    मुफ्त गैस सिलेंडर देने के लिए 260 करोड़ का प्रविधान

    सीएम ने कहा कि इसके अलावा होली और दीवाली पर महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने के लिए 260 करोड़ का प्रविधान किया गया है। दिल्ली लखपति बिटिया योजना के तहत जन्म से लेकर स्नातक तक बेटियों के खाते में सरकार कुल 61,000 जमा करेगी। परिपक्वता पर यह राशि 1 लाख 20 हजार हो जाएगी। इस महत्त्वाकांक्षी योजना के लिए 128 करोड़ का बजटीय आवंटन प्रस्तावित किया गया है।

    खबरें और भी

    मॉडर्न आंगनबाड़ी और 611 पालना केंद्रों का होगा सुधार

    प्रत्येक जिले में एक मॉडर्न आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए 33 करोड़ आवंटित हैं। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और सामुदायिक भागीदारी के साथ यह पहल बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही 611 पालना केंद्रों को सुदृढ़ करने के लिए समर्थ पालना योजना के तहत 10 करोड़ का प्रस्ताव है।

    रानी हॉट- हुनर को बाजार से जोड़ेगा नया मंच

    जब हुनर बाजार से जुड़ता है, तब आत्मनिर्भरता जन्म लेती है। इसी सोच के साथ महिला हाट आउटलेट स्थापित किए जाएंगे, जो हुनरमंद महिलाओं के उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ेंगे। इसके लिए 10 करोड़ का आवंटन किया गया है।

    दुर्गा योजना के तहत 1,000 महिलाओं को ऑटो परमिट

    महिलाओं और ट्रांसजेंडर को स्वावलंबी बनाने के लिए दुर्गा योजना शुरू होगी। इसके पहले चरण में 2026-27 में 1,000 महिलाओं ई ऑटो परमिट दिया जाएगा। डीटीसी बसों में महिलाओं निःशुल्क यात्रा के लिए 450 करोड़ का प्रविधान भी जारी रहेगा।

    दुर्गा योजना के तहत 100 ट्रांसजेंडर को भी ऑटो परमिट

    दुर्गा योजना के तहत 100 ट्रांसजेंडर को भी ऑटो परमिट दिए जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। ट्रांसजेंडर को अायुष्मान योजना का भी लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा इनके लिए वेलफेयर बोर्ड भी बनाया जाएगा। ये लोग डीटीसी की बसों में भी मुफ्त यात्रा करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: 'वयो आनंद' से बुजुर्गों के चेहरे पर आएगी मुस्कान, वंचितों के उत्थान को खुला खजाना

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: वर्ल्ड बैंक के सहयोग से दिल्ली बनेगी स्वच्छ और हरित शहर, CM रेखा गुप्ता का बड़ा एलान