विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, 7 लोग मलबे में दबे और 3 को बचाया

Published: Sun, 06 Sep 2026 02:14 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2026 03:22 PM (IST)

Delhi Building Collapse: दिल्ली के साउथ कैंपस इलाके में सत्य निकेतन में एक इमारत ढह गई है। इस हादसे में ...और पढ़ें

दिल्ली में एक बिल्डिंग ढह गई। जागरण

दिल्ली में एक बिल्डिंग ढह गई। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली के साउथ कैंपस में सत्य निकेतन में इमारत ढही।

  2. हादसे में 7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका।

  3. पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते फिर से एक बड़ा हादसा हो गया है। साउथ कैंपस थाना क्षेत्र के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर को एक पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, जिसमें 10 लोग मलबे में दब गए।

वहीं, बिल्डिंग ढहने से सत्य निकेतन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम ने राहत-बचाव कार्य के दौरान तीन लोगों को बचा लिया। अभी 7 और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही एंबुलेंस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस मौके पर मौजूद हैं।

WhatsApp Image 2026-09-06 at 15.01.37 (1)

फायर ब्रिगेड को 1:30 बजे मिली सूचना

जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को दोपहर करीब 1:30 बजे नानकपुरा गुरुद्वारे के पास एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी।

WhatsApp Image 2026-09-06 at 15.01.37

शुरुआती जांच में पता चला है कि लगभग 80 गज में बने पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट में काम चल रहा था। बताया कि इस पांच मंजिला इमारत में पीजी भी चल रहा था। यही इमारत रविवार को अचानक भराभरकर ढह गई। 

WhatsApp Image 2026-09-06 at 15.37.07

जांच के अनुसार, अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। राहत-बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ जुटे हुए हैं।

WhatsApp Image 2026-09-06 at 15.17.49

यह भी पढ़ें- कश्मीरी गेट में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, पुलिस ने ऊपरी मंजिल पर फंसे तीन लोगों को बचाया

यह भी पढ़ें- दिल्ली के चांदनी महल इलाके में इमारत का एक हिस्सा ढहा, बाल-बाल बची लोगों की जान

यह भी पढ़ें- दिल्ली के करोल बाग में अचानक भरभराकर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबकर तीन लोग घायल