Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के मॉडल टाउन में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:58 AM (IST)

    मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने पहले सब्जी विक्रेता की रेहड़ी को टक्कर मारी, फिर ई-रिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार 46 वर ...और पढ़ें

    मॉडल टाउन में कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत।

    मॉडल टाउन में कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत।

    HighLights

    1. तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी।

    2. हादसे में 46 वर्षीय महिला किरण देवी की मौत।

    3. आरोपित महिला कार चालक अंजलि अरोड़ा गिरफ्तार हुई।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार एक कार से सब्जी लेकर रेहड़ी से जा रहे एक शख्स को टक्कर लगी, फिर संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा में टक्कर लग गई। इस हादसे में रेहड़ी लेकर जा रहा शख्स घायल हो गया। जबकि ई-रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई।

    पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित महिला कार चालक अंजलि अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 46 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय पूरन के रूप में हुई।

    जीटीके रोड स्थित सत्यवती कट के पास हुआ हादसा

    जानकारी के मुताबिक मृतका किरण देवी परिवार के साथ शकूरपुर इलाके में रहती हैं। जो मॉडल टाउन स्थित गुड़मंडी में एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। सोमवार की शाम वह अपने कार्यालय से आजादपुर मेट्रो स्टेशन के लिए ई-रिक्शा से जा रही थी। तभी जीटीके रोड स्थित सत्यवती कट के पास कार से टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई।

    उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 30 मार्च को पीसीआर काल के जरिए इस हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक कार और रिक्शा के बीच टक्कर पाई गई। हादसे में 46 वर्षीय किरण देवी को तत्काल उपचार के लिए विनायक अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही

    वहीं, घायल पूरन मल को उपचार के लिए दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- तिलक नगर और मादीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन बदमाश गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद