Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हाई अलर्ट, सिंघु बॉर्डर से औचंडी तक चौकसी बढ़ी; हर गाड़ी की हो रही तलाशी

    By Rajeev RanjanEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:33 AM (GMT+05:30)

    किसानों के प्रस्तावित दिल्ली कूच के मद्देनजर सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। वहीं, पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, वाहनों की तलाश

    2. शंभू बॉर्डर पर किसानों को बैरिकेडिंग कर दिल्ली आने से रोका

    3. दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: किसानों के प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा स्थित सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। अलीपुर थाना, ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से बॉर्डर पर तैनात हैं।

    आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इसके अलावा औचंडी बॉर्डर और टिकरी कला में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    WhatsApp Image 2026-07-21 at 9.45.48 AM

    किसानों को दिल्ली कूच को लेकर की जा रही जांच। फोटो: जागरण 

    सिंघु बॉर्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया

    पुलिस के अनुसार, किसान आंदोलन के मद्देनजर बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघु बॉर्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और बॉर्डर पर बहुस्तरीय बैरिकेडिंग की गई है। पुलिसकर्मी एक-एक वाहन को रोककर उसकी जांच कर रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों और यात्रियों की पहचान भी सत्यापित की जा रही है।

    हरियाणा के अन्य बॉर्डरों पर भी बढ़ी चौकसी

    दिल्ली से सटे हरियाणा के अन्य बॉर्डरों पर भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पंजाब और हरियाणा से किसानों के दिल्ली कूच की सूचना के बीच हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर कंक्रीट की मजबूत बैरिकेडिंग कर दी है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शंभू बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं।

    WhatsApp Image 2026-07-21 at 9.45.48 AM e

    दिल्ली-हरियाणा बाॅर्डर पर पुलिस की चौकसी बढ़ीं। फोटो: जागरण 

    ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर

    बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात हैं, जो वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ जाम की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। भारी वाहनों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    खबरें और भी

    Farmer Protest 4

    शंभू बाॅर्डर पर पुलिस ने किसानाें को रोक। फोटो: पीटीआई वीडियो ग्रैब 

    सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस बल से निगरानी

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था एहतियात के तौर पर बढ़ाई गई है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरों और अतिरिक्त पुलिस बल के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

    Farmer Protest

    शंभू बाॅर्डर पर पुलिस ने किसानाें को रोकने के लिए लगाई बैरिकेडिंग। फोटो: पीटीआई वीडियो ग्रैब 

    वरिष्ठ अधिकारी रख रहे हालात पर नजर

    सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया जा सकता है। स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं नजर रख रहे हैं, ताकि दिल्ली की सीमाओं पर शांति और सुरक्षा बनी रहे।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में किसानों की रैली के चलते रूट डायवर्जन, आज निकलने से पहले चेक कर लें ये रास्ते; ट्रैफिक अलर्ट जारी