विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRICS Summit 2026: दिल्ली HC और जिला अदालतें 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स में लगातार 3 दिन की छुट्टी

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:36 PM (IST)

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण 11 सितंबर को हाई कोर्ट और जिला अदालतें बंद रहेंगी। ट्रायल कोर्ट्स 11, ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद रहेगा।

  2. ट्रायल कोर्ट्स 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेंगे।

  3. ब्रिक्स सम्मेलन की सुरक्षा के कारण यह फैसला।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते केंद्रीय सरकार के दफ्तरों के बाद अब हाई कोर्ट व ट्रायल कोर्ट्स के बंद होने की सूचना सामने आई है।

हाई कोर्ट प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 11 सितंबर (शुक्रवार) को दिल्ली हाई कोर्ट और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधीन आने वाली सभी जिला अदालतें (ट्रायल कोर्ट) बंद रहेंगी।

लगातार तीन दिन बंद रहेंगे ट्रायल कोर्ट्स

इसी के साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि ब्रिक्स सम्मेलन के चलते ट्रायल कोर्ट्स में 12 सितंबर यानी शनिवार को भी अवकाश रहेगा। इस तरह दिल्ली की सभी निचली अदालतें कुल तीन दिन 11, 12 और 13 सितंबर (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) को बंद रहेंगी।

यह फैसला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शहर में होने वाले हाई-प्रोफाइल वैश्विक नेताओं के आगमन, उनकी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रतिबंधों के कारण लिया गया है, ताकि आम लोगों और अदालती कार्यवाही से जुड़े लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। हाई कोर्ट के लिए केवल शुक्रवार का ही अवकाश मान्य होगा।

यह भी पढ़ें- ब्रिक्स सम्मेलन का असर: दिल्ली के 5-स्टार होटलों का किराया 14 लाख के पार, पहाड़गंज के 80% कमरे भी फुल

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पेरेंट्स ध्यान दें: 11 सितंबर को दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में रहेगी छुट्टी