Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली वाले ध्यान दें! DDA के फ्लैट खरीदने का शानदार मौका, DTU में कब तक होंगे पंजीकरण?

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:48 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली में डीडीए की सस्ती फ्लैट योजना का लाभ 31 जुलाई तक उठा सकते हैं, वहीं आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट के बीच विशेष रेलगाड़ी की अवधि 2 अगस्त तक बढ़ा ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड एमेज।

    एआई जनरेटेड एमेज।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत काम आएगी। जहां दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने फ्लैट योजना के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी तो वही डीटीयू में पंजीकरण के लिए भी पंजीकरण की तारीख 30 जुलाई तक हो गई है। ऐसी ही और जानकारी के लिए आगे पढ़िए-

    DDA के फ्लैट के लिए करें बुकिंग

    दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने दिल्ली वालों के लिए सस्ते दाम में फ्लैट खरीदने के लिए एक योजना निकाली हुई है। इस योजना के लिए आप 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, डीडीए ने आवेदन की तारीख बढ़ाई है।

    नागरिक आवास योजना के तहत नरेला और सिरसपुर में एचआईजी, एमआईजी, एलाईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट बुक करा सकते हैं। आप नरेला में बने 1944 फ्लैट्स और कड़कड़डूमा की टावरिंग हाइट्स में भी फ्लैट बुक करा सकते हैं।

    रेलगाड़ी की अवधि बढ़ाई

    रेलवे ने आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली विशेष रेलगाड़ी को लेकर कुछ बदलाव किया है। रेलवे ने रेलगाड़ी की अवधि को 2 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। यह रेलगाड़ी हर शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार आएगी। इसके अलावा हर रविवार और मंगलवार को यह रेलगाड़ी आनंद विहार टर्मिनल से पुर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

    30 जुलाई तक करेंगे पंजीकरण

    दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में BSC-MSC के सात इंटीग्रेटेड कोर्स में ऑनलाइन पंजीकरण 30 जुलाई तक होंगे। दाखिले सीयूईटी स्कोर से होंगे।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बंपर भर्तियां, आम लोगों के लिए बंद होगा लालकिला; आज कराएं DDA से जुड़ी समस्या का समाधान

    इन कोर्सों के लिए कर सकते हैं पंजीकरण

    1. मैथ्स
    2. फिजिक्स
    3. बायोटेक्नोलॉजी
    4. केमिस्ट्री
    5. डेटा साइंस
    6. अप्लाइड स्टैटिस्टिक्स
    7. इकोनॉमिक्स

    खबरें और भी