Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कांवड़ शिविरों के लिए विशेष इंतजाम, बिजली कंपनियों ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:23 PM (IST)

    बिजली वितरण कंपनियां कांवड़ यात्रा के लिए निर्बाध आपूर्ति और सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। वे खंभों, ट्रांसफॉर्मरों की जांच कर रही हैं और कांवड़ियों क ...और पढ़ें

    बिजली वितरण कंपनियां कांवड़ यात्रा के लिए निर्बाध आपूर्ति और सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। इमेज एआई

    बिजली वितरण कंपनियां कांवड़ यात्रा के लिए निर्बाध आपूर्ति और सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। इमेज एआई

    HighLights

    1. बिजली कंपनियां कांवड़ यात्रा हेतु सुरक्षा उपाय कर रही हैं।

    2. खंभों, ट्रांसफॉर्मरों की जांच और स्ट्रीट लाइट सुनिश्चित की जा रही है।

    3. कांवड़ियों को बिजली से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखकर बिजली वितरण कंपनियां भी निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ ही सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

    बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) अपने बिजली वितरण क्षेत्र में आने वाले कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित बिजली के खंभे, ट्रांसफॉर्मर एवं विद्युत सब स्टेशनों की जांच कर रही है, जिससे किसी भी खराबी को दुरुस्त किया जा सके। स्ट्रीट लाइट केके सुचारु संचालन को भी सुनिश्चित किया गया है।

    कांवड़ शिविरों में बिजली सुरक्षा को ध्यान में रखकर गुणवत्ता वाले बिजली उपकरण व तार लगाए जा रहे हैं। वर्षा का पानी भरने वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कांवड़ियों से भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

    उन्हें बिजली के खंभों, ट्रांसफॉर्मरों एवं बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी बनाने, कांवड़ शिविरों में बिजली के उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, बिजली के रिसाव या किसी भी प्रकार के खतरे की सूचना तुरंत निकटतम बिजली कार्यालय अथवा हेल्पलाइन नंबर 19124 पर देने की सलाह दी गई है। हाई वोल्टेज तारों के पास कांवड़ और बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं रखने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें: NEET-UG 2026: 24 घंटे में 3 बार बदले अभ्यर्थी के अंक, मूल ओएमआर शीट सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका

    खबरें और भी