Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET-UG 2026: 24 घंटे में 3 बार बदले अभ्यर्थी के अंक, मूल ओएमआर शीट सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:09 PM (IST)

    नीट-यूजी 2026 के एक अभ्यर्थी ने परिणाम घोषित होने के 24 घंटे के भीतर अपने अंक तीन बार बदलने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। ...और पढ़ें

    नीट अभ्यर्थी ने 24 घंटे में अंक बदलने का आरोप लगाया।

    नीट अभ्यर्थी ने 24 घंटे में अंक बदलने का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 के एक अभ्यर्थी ने परिणाम घोषित होने के 24 घंटे के भीतर अपने अंक तीन बार बदलने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। अभ्यर्थी ने अदालत से उसकी मूल ओएमआर उत्तर पुस्तिका और उससे जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने व अदालत में पेश करने का निर्देश देने की मांग की है।

    उसका कहना है कि वह उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन नहीं चाहता, बल्कि यह जानना चाहता है कि उसके मूल्यांकन की प्रक्रिया सही ढंग से हुई या नहीं।

    याचिका के अनुसार, आधिकारिक उत्तर कुंजी के आधार पर अभ्यर्थी ने अपने 620 से 640 अंक आने का अनुमान लगाया था। 16 जुलाई को परिणाम घोषित होने पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर पहले उसके 650 अंक प्रदर्शित हुए। कुछ देर बाद दोबारा लाग-इन करने पर अंक घटकर 500 रह गए। अगले दिन पोर्टल पर उसके केवल 135 अंक दिखाए गए।

    अभ्यर्थी का आरोप है कि उसने इस संबंध में एनटीए को ई-मेल भेजा और सूचना के अधिकार (आरटीआइ) के तहत भी जानकारी मांगी, लेकिन उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह एनटीए कार्यालय पहुंचा, जहां अधिकारियों ने कंप्यूटर स्क्रीन पर एक ओएमआर शीट दिखाई।

    अभ्यर्थी का दावा है कि वह उसकी वास्तविक ओएमआर शीट नहीं थी और उसने तत्काल इस पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके बावजूद अधिकारियों ने कहा कि उनके रिकार्ड में यही ओएमआर उपलब्ध है और अदालत में भी यही प्रस्तुत की जाएगी।

    खबरें और भी

    याचिका में कहा गया है कि देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक आयोजित करने वाली सार्वजनिक संस्था होने के नाते एनटीए पर मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का संवैधानिक दायित्व है। इसलिए मूल भौतिक ओएमआर शीट और उससे जुड़े सभी डिजिटल रिकाार्ड सुरक्षित रखे जाएं और स्वतंत्र रूप से उनका सत्यापन कराया जाए।

    यह भी पढ़ें: भवन चमके, लेकिन पढ़ाई राम भरोसे! शिक्षकों की कमी से हांफ रहे दिल्ली के सरकारी स्कूल