Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: किराए के कमरे में बेड पर मिली युवती की लाश, युवक फंदे से लटका मिला; सुसाइड नोट बरामद

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 05:34 AM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली के संत नगर में एक किराए के कमरे में युवती और युवक के शव मिले, जिससे दोहरे आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड न ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. दक्षिणी दिल्ली के संत नगर में दोहरे आत्महत्या का मामला।

    2. किराए के कमरे में युवती और युवक के शव मिले।

    3. पुलिस को सुसाइड नोट मिला, मामले की जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। अमर कालोनी थाना क्षेत्र स्थित संत नगर में सोमवार को दोहरे आत्महत्या से लोग सकते में आ गए। किराए के कमरे में जहां युवती का शव बेड पर पड़ा मिला, वहीं युवक की लाश नायलोन की रस्सी के सहारे पंखे से लटकते मिली।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि ''मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं।'' आशंका जताई जा रही है कि इसे युवक ने ही लिखा है।

    पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती

    यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया होगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। युवती की पहचान नागपुर निवासी 26 वर्षीय अंजलि और युवक की कोल्हापुर निवासी 30 वर्षीय अनमोल कुंडा पाटिल के रूप में हुई है। दोनों के स्वजन को सूचित कर दिया गया है।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक जयपुर स्थित शिक्षण संस्थान में दोनों ने साथ मेें फार्मेसी की पढ़ाई की थी। उसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई। पढ़ाई पूरी होने के बाद एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) फील्ड में जाब के लिए अनमोल बेंगलुरु चला गया, जबकि अंजलि दिल्ली आ गई।

    खबरें और भी

    फोरेंसिक टीम ने जुटीए साक्ष्य

    पिछले दो वर्ष से वह संत नगर में किराए के कमरे में रहकर जाब कर रही थी। दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी के मुताबिक सुबह लगभग सवा नौ बजे घटना की जानकारी पुलिस को मिली। पड़ोसियों ने शक होने पर झांक कर देखा तो युवक फंदे में लटका दिख रहा था।

    दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव बेड पर मिला। क्राइम व फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है। घटना के सभी बिंदुओं व परिस्थितियों को लेकर जांच चल रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के केशवपुरम में निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: शिव मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या, शवों को जमीन में दबाया