Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन से हटी रोक, 15 मई से घर बैठे करें अप्लाई; देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट

    Updated: Tue, 12 May 2026 08:31 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली में 15 मई 2026 से ई-रिक्शा पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू होगी, जिससे हजारों ड्राइवरों और संबंधित उद्योगों को राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

    राजधानी दिल्ली में 15 मई 2026 से ई-रिक्शा पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। जागरण

    राजधानी दिल्ली में 15 मई 2026 से ई-रिक्शा पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली में 15 मई 2026 से ई-रिक्शा पंजीकरण फिर शुरू।

    2. ई-रिक्शा ड्राइवरों के प्रशिक्षण प्रमाणपत्र पोर्टल पुनः सक्रिय।

    3. ईवीएमएस ने दिल्ली सरकार के फैसले का स्वागत किया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक हटाते हुए 15 मई 2026 से इसे फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही ई-रिक्शा ड्राइवरों के प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जारी करने वाला पोर्टल भी पुनः सक्रिय कर दिया गया है।

    इस फैसले का ईवी मैन्युफैक्चरिंग सोसायटी (ईवीएमएस) ने स्वागत करते हुए दिल्ली सरकार का धन्यवाद किया है। ईवीएमएस के जनरल सेक्रेटरी राजीव तुली ने बताया कि पिछले चार-पांच महीनों से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद थी, जिससे ई-रिक्शा से जुड़े हजारों लोगों को परेशानी हो रही थी। मुख्य विवाद ड्राइवरों के ट्रेनिंग सर्टिफिकेट और सिस्टम सुधार को लेकर था।

    इस मुद्दे पर ईवीएमएस के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह से मुलाकात की। पंकज सिंह ने जानकारी दी कि 12 मई 2026 से ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी करने वाला पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया गया है और 15 मई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

    इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मुलाकात की थी, जिसमें जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया था।
    ईवीएमएस ने कहा कि यह फैसला ई-रिक्शा ड्राइवरों, निर्माताओं और डीलरों के लिए राहत भरा है। प्रतिनिधिमंडल में राजीव तुली के साथ अमित झांब, पवन कक्कड़, मितुल बत्रा और दिनेश गोयल भी शामिल रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गुरुद्वारा बंगला साहिब में खुला 'दान काउंटर', गरीब बच्चों को मिलेगा नया सहारा