दिल्ली में NCB की रेड के दौरान बालकनी से कूदी विदेशी महिला, दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
दक्षिणी दिल्ली के महरौली में एनसीबी की छापेमारी के दौरान एक विदेशी महिला ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घाय ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
विदेशी महिला ने एनसीबी रेड में बालकनी से छलांग लगाई।
दो नाइजीरियाई नागरिक ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार।
भारी मात्रा में संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक विदेशी महिला ने बचने की कोशिश में बहुमंजिला इमारत की बालकनी से छलांग लगा दी।
गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम महरौली थाना क्षेत्र में एक फ्लैट पर संदिग्ध ड्रग तस्करी की सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी।
बालकनी से कूदी विदेशी महिला
टीम ने फ्लैट में मौजूद लोगों को पकड़ने का प्रयास किया, तभी वहां मौजूद विदेशी महिला ने गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में बालकनी से छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
छापेमारी के दौरान एनसीबी ने नाइजीरिया के दो नागरिकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार दोनों के कब्जे से बड़ी मात्रा में संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। बरामद सामग्री को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किस श्रेणी का मादक पदार्थ है।
इंटरनेशनल कनेक्शन का पता लगाने में जुटी पुलिस
जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि गिरफ्तार आरोपितों का संबंध किसी अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से है या नहीं। मामले में दिल्ली पुलिस भी एनसीबी के साथ समन्वय कर जांच कर रही है।
खबरें और भी
अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपितों के संपर्कों, वित्तीय लेनदेन और भारत में उनकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ढाई साल में 254 विदेशी ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 103 किरायेदारों का नहीं हुआ था सत्यापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के फरार ड्रग तस्करों की झारखंड में भी तलाश, सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट जारी