Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पद उपलब्ध होने पर ही दिहाड़ी कामगार को किया जा सकता है नियमित', दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:34 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि दिहाड़ी कामगार को तभी नियमित किया जा सकता है जब पद उपलब्ध हो। अदालत ने असिस्टेंट सेल्समैन के तौर पर नियमित करने की एक दिहाड ...और पढ़ें

    दिहाड़ी कामगार को नियमित करने के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला।

    दिहाड़ी कामगार को नियमित करने के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला।

    HighLights

    1. पद उपलब्ध होने पर ही दिहाड़ी कामगार नियमित हो सकता है।

    2. असिस्टेंट सेल्समैन पद के लिए याचिका खारिज, काम अलग था।

    3. दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रिब्यूनल के फैसले को बरकरार रखा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। असिस्टेंट सेल्समैन के तौर पर नियमित करने की एक दिहाड़ी कामगार की याचिका खारिज करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि किसी कामगार को पद उपलब्ध होने पर ही नियमित किया जा सकता है। अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता के रोजमर्रा के काम में सफाई सहित अन्य काम करना था, जबकि असिस्टेंट सेल्समैन की जिम्मेदारी अकाउंट्स समेत पूरे कामकाज को संभालने की होती थी।

    न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने उक्त टिप्पणी के साथ नियमित करने की मांग को ठुकराने वाले इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल के आदेश में दखल देने से इन्कार कर दिया। तेलंगाना स्टेट हैंडलूम वीवर्स हाउसिंग सोसाइटी को-आपरेटिव लिमिटेड के मस्टर रोल कर्मचारी की याचिका को खारिज कर दिया।

    ट्रिब्यूनल के 2024 के फैसले को चुनौती

    इसमें ट्रिब्यूनल के 2024 के फैसले को चुनौती दी थी। वहीं, याचिका का विरोध करते हुए कंपनी ने कहा कि असिस्टेंट सेल्समैन का कोई पद खाली नहीं था और याचिकाकर्ता के काम का स्वरूप काफी अलग था। याचिकाकर्ता 1985 में डेली वेजर के तौर पर तेलंगाना स्टेट हैंडलूम वीवर्स हाउसिंग सोसाइटी को-ऑपरेटिव लिमिटेड में शामिल हुआ था और 1987 में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

    हालांकि, 1995 में श्रम अदालत द्वारा बहाल किए जाने के बाद, याचिकाकर्ता ने अपनी शुरुआती नियुक्ति की तारीख से असिस्टेंट सेल्समैन के तौर पर नियमित किए जाने की मांग की थी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट में 'भूल जाने के अधिकार' के फैसले को इंडिया कानून की चुनौती, 21 जुलाई को होगी मामले की सुनवाई

    खबरें और भी