जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट बंदी के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा संगठन, केंद्र के आदेश रद करने की मांग
जंतर-मंतर पर सीजेपी विरोध प्रदर्शनों के चलते मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका द ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की।
जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाएँ बंद की गईं।
गृह मंत्रालय के आदेशों को रद्द करने की मांग की गई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली व मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के खिलाफ कानूनी सेवा संगठन साफ्टवेयर फ्रीडम ला सेंटर ने शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
याचिकाकर्ता की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए जिक्र किय। पीठ ने मामले पर लंच के बाद सुनवाई पर सहमति जताई, लेकिन याचिका में कुछ कमियों के कारण माले को अदालत के समक्ष सूचीबद्ध नहीं किया जा सका।
आदेशों को रद करने की मांग की
याचिका में गृह मंत्रालय द्वारा 17, 20, 22 और 23 जुलाई को मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के लिए जारी आदेशों को रद करने की मांग की गई है।
याचिका में कहा गया है कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं सहित दूरसंचार सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करना कार्यपालिका को दी गई सबसे असाधारण दमनकारी शक्तियों में से एक है।
यह भी तर्क दिया कि इससे संविधान के अनुच्छेद-19 (एक)(जी) (सी भी व्यापार या पेशे को करने का अधिकार) और अनुच्छेद-21 (जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार) के तहत गारंटीकृत स्वतंत्रता के प्रयोग में बाधा डालता है।
जंतर-मंतर से 1.5 किलोमीटर के दायरे में सेवाएं बंद करने के आदेश
निलंबन आदेशों को गैर-कानूनी, मनमाना और असंवैधानिक बताते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि इनमें न तो किसी सार्वजनिक आपातकाल की जानकारी सार्वजनिक की गई है और न ही यह कारण बताया गया है कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से बंद करना क्यों आवश्यक था।
खबरें और भी
याचिका में कहा गया है कि गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर से लगभग 1.5 किलोमीटर के दायरे में सभी मोबाइल इंटरनेट तकनीकों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने सुझावों के लिए युवाओं को दिया धन्यवाद, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी
यह भी पढ़ें- सीजेपी विरोध प्रदर्शन: दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन लगातार दूसरे दिन बंद, यात्री परेशान