Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल अंबानी के बेटे अनमोल को भेजे गए नोटिस पर दिल्ली HC ने बैंक पर उठाया सवाल, कहा- इसका कोई मतलब नहीं था

    By VINEET TRIPATHIEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Mon, 12 Jan 2026 04:12 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जय अनमोल अंबानी को जारी धोखाधड़ी नोटिस पर सवाल उठाया। अदालत ने कहा कि रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आर ...और पढ़ें

    अनमाेल अंबानी और अनिल अंबानी।

    अनमाेल अंबानी और अनिल अंबानी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें
    विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली। धोखाधड़ी वाली गतिविधि को लेकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी को जारी किए गए नोटिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सवाल उठाया।
     
    अदालत ने कहा कि अनमोल अंबानी को 22 दिसंबर 2025 को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) के खाते में हुई गतिविधि के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कंपनी दिवालियापन की प्रक्रिया से गुजर चुकी थी।
     
    समाधान योजना को कर्ज देने वाले बैंकों और सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। ऐसे में इस नोटिस का कोई मतलब नहीं था। अदालत ने कहा, जब योजना मंजूर हो चुकी है तो कारण बताओ नोटिस क्यों जारी कर रहे हैं?
     
    हालांकि, अदालत ने कारण बताओ नोटिस से संबंधित कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अदालत ने उक्त टिप्पणी नोटिस को चुनौती देने वाली अनमोल अंबानी की याचिका पर की।