दिल्ली में उमस भरी गर्म रात से हाल बेहाल, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज; येलो अलर्ट जारी
Delhi Weather Update : दिल्ली में उमस भरी गर्मी और उच्च न्यूनतम तापमान से लोग बेहाल हैं, जो 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रविवार क ...और पढ़ें
-1784436010097_m.webp)
दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। (फाइल फोटो- जागरण)
HighLights
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया।
उमस भरी गर्मी से बिजली की खपत में भारी वृद्धि।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर वालों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी अधिक हो रही है। दिल्ली में शुक्रवार को पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा था।
शनिवार को यह कम होकर 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। अब फिर से न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। दोपहर तक मौसम में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है।
-1784436065607.jpg)
तेज हवा के साथ बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर तक 20 से 40 किलोमीटर तक हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा होगी। लेकिन उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
वहीं, रविवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 29.2 डिग्री सेल्सियस, पालम में 29 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 30 अयानगर में 29.4 डिग्री सेल्सियस और रिज स्टेशन पर27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग
उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है। बिजली की अधिकतम मांग शुक्रवार को 84 सौ मेगावाट के ऊपर पहुंच गई थी। शनिवार को भी मांग आठ हजार मेगावाट से अधिक रही।