IGI एयरपोर्ट पर अब सफर होगा आसान, नया गाइड 13 विदेशी भाषाओं में देगा आपके हर सवाल का जवाब
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) ने यात्रियों की सुविधा के लिए 'योर टर्मिनल कम्पैनियन' नामक बहुभाषी वीडियो गाइड श्रृंखला शुरू की ...और पढ़ें
-1776257875304_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI generated

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदलने के लिए एक पहल करते हुए ‘योर टर्मिनल कम्पैनियन’ नाम से एक बहुभाषी वीडियो गाइड सीरीज लॉन्च की है। एयरपोर्ट संचालन एजेंसी डायल का कहना है कि कई यात्रियों खासकर नए या भाषा न समझ पाने या एयरपोर्ट की जटिल प्रक्रियाओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए यह वीडियो सीरीज तैयार की गई है। यह वीड़ियो हिंदी और अंग्रेजी के अलावा पांच प्रमुख क्षेत्रीय बोलियों में उपलब्ध है। वहीं विदेशी यात्रियों के लिए मंदारिन, अरबी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, जापानी और कोरियाई सहित कुल 13 विदेशी भाषाओं में जानकारी उपलब्ध है।
तीन चरणों में पूरी जानकारी: प्रस्थान से आगमन तक
इस सीरीज में कुल 24 सूचनादायक वीडियो हैं, जो यात्रा के हर मोड़ पर यात्रियों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रस्थान से पहले चेक-इन और सुरक्षा जांच की पूरी प्रक्रिया को इसमें आसानी से समज्ञाया गया है। इसी तरह ट्रांजिट के दौरान एक उड़ान से दूसरी उड़ान बदलने का सही तरीका इसमें बताया गया है। आगमन के यात्रियों के लिए इसमें इमिग्रेशन, बैगेज प्राप्त करना और एयरपोर्ट से बाहर जाने की जानकारी दी गई है।
ऐसे देखें वीडियो
एयरपोर्ट पर जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए गए हैं। यात्रियों को बस अपने फोन से इसे स्कैन करना होगा और उनके सामने उनकी अपनी भाषा में गाइड वीडियो शुरू हो जाएगा। यह सेवा दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध है।
खबरें और भी
डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार का कहना है कि हमारा मकसद सिर्फ सेवा देना नहीं, बल्कि हर यात्री को सशक्त बनाना है। इस अभियान के साथ अब पहली बार यात्रा करने वाला व्यक्ति या बुजुर्ग भी बिना किसी हिचकिचाहट के सफर कर सकेंगे। डायल का दावा है कि वीडियो में यात्रियों की लगभग 82 प्रतिशत पूछताछ का उत्तर इसमें है।