CJP का जंतर-मंतर प्रदर्शन खत्म, खुल गए राजीव चौक समेत बड़े मेट्रो स्टेशन; अब घर लौट रहे लोग
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में छात्रों का जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया है। प्रदर्शनकारियों के घर लौटने के लिए राजी ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो का संचालन किया जा रहा है सामान्य।
HighLights
सीजेपी का जंतर मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन समाप्त।
राजीव चौक समेत कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के गेट खुले।
प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो में नि:शुल्क यात्रा सुविधा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का हंगामा शनिवार शाम को अंततः थम गया। जंतर मंतर से प्रदर्शनकारियों के हटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस द्वारा लोगों से धरना स्थल खाली करने की घोषणा के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कई महत्वपूर्ण स्टेशनों के एंट्री गेट खोल दिए हैं ताकि प्रदर्शनकारी आसानी से अपने घर वापस जा सकें। वहीं, सीजेपी की ओर धरना समाप्ती की घोषणा के साथ ही अब भीड़ अपने घर लौटने लगी है।
मेट्रो सेवाएं दोबारा हो रही हैं चालू
जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खोल दिए गए हैं। सेवा अपडेट के अनुसार, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट भी अब खोल दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने घोषणा की है कि प्रदर्शनकारियों और आम नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए मेट्रो सेवाएं खुली रहेंगी और विशेष व्यवस्था की गई है।
दिन में नीट पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। दिल्ली में हजारों छात्रों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया, जिसके कारण यातायात प्रतिबंध लगाए गए थे। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट-राजीव चौक गलियारे के कई मेट्रो स्टेशनों के गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे।
अब सामान्य होने लगी है भीड़
हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ के बाद अब स्थिति नियंत्रण में आने लगी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखते हुए व्यवस्थित तरीके से क्षेत्र खाली करने की अपील की है। मेट्रो सेवाएं, जो विरोध के चरम समय में आंशिक रूप से प्रभावित हुई थीं, अब बहाल कर दी गई हैं। प्रदर्शन स्थल से निकलने वाले लोगों के लिए निश्शुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है।
खबरें और भी
अधिकारियों ने बताया कि छात्रों और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी को ध्यान में रखकर मेट्रो गेट खोलने और सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया गया है। येलो और वॉयलेट लाइन पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि भीड़ को संभाला जा सके।
सबने दी सुरक्षित घर जाने की सलाह
शाम ढलने के साथ ही जंतर मंतर क्षेत्र सामान्य होने लगा है। पुलिस की भारी तैनाती के बीच कोई अनहोनी घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दिल्ली सरकार और डीएमआरसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकारियों के साथ सहयोग करें और सार्वजनिक परिवहन का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली जिले में भारी भीड़ और अत्यधिक यातायात (ट्रैफिक) जाम को देखते हुए, नागरिकों को सलाह दी जाती है कि नई दिल्ली क्षेत्र की ओर यात्रा करने से बचें। किसी भी तरह की असुविधा से बचने और अपनी यात्रा को सुगम बनाए रखने के लिए यात्री वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का बड़ा रिएक्शन, बताया क्यों लिया गया यह फैसला
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर खाली कर अपने घर जाएं, मेट्रो का किराया भी माफ; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस ने किया एलान
यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी के मंच से UP के CM योगी आदित्यनाथ को चुनौती, बोले- दिल्ली के बाद हम आ सकते हैं लखनऊ