Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली में बड़ी तैयारी, स्वागत के लिए बनाए जाएंगे 20 स्पेशल गेट; ड्रोन से होगी निगरानी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

    राजधानी दिल्ली में कांवड़ियों के स्वागत के लिए 20 विशेष गेट बनाए जाएंगे, जिनके नाम देवताओं पर होंगे। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा। जागरण

    कांवड़ यात्रा। जागरण

    HighLights

    1. कांवड़ियों के लिए दिल्ली में 20 स्वागत गेट बनेंगे।

    2. सुरक्षा हेतु दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल तैनात, ड्रोन निगरानी।

    3. शिविरों में पानी, शौचालय की व्यवस्था; पुष्प वर्षा भी होगी।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कांवड़ियों के स्वागत के लिए राजधानी दिल्ली में 20 स्वागत गेट बनाएं जाएंगे। हर एक गेट का नाम किसी न किसी भगवान के नाम पर रखा जाएगा। पर्यटन विभाग गेट बनाने में जुट गया है।

    कांवड़ यात्रा के आखिरी दिनों में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। वहीं, कांवड़ शिविरों में बाहरी राज्यों के कांवड़िए आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है।

    वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया

    डीएम उत्तर पूर्वी अजय कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। शिविरों में पानी व शौचालय की व्यवस्था करवाई गई है। स्वागत गेट बनाए जा रहे हैं। सभी विभागों में तालमेल रहे, इसके लिए एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है।

    बैरिकेड लगाकर रोड किया बंद

    जाफराबाद रोड पर वेलकम डीडीए फ्लैट्स की तरफ जाने वाली सड़क को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। जाफराबाद रोड कांवड़ मार्ग है। वहीं शाहदरा जीटी रोड पर सड़क पर शिविर लगने से वाहन धीमी गति से चल रहे हैं।

    शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की हुई है। सीसीटीवी कैमरों से शिविर में निगाह रखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के डायवर्जन से लोग बेहाल, गाजियाबाद में मेरठ रोड सहित कई सड़कों पर लगा लंबा जाम

    कांवड़ समितियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर में जो भी कांवड़िये आ रहे हैं, उनकी जानकारी एक रजिस्टर में लिखकर रखें। ड्रोन से भी कांवड़ मार्गों पर निगाह रखी जा रही है।