पूर्वी दिल्ली में कांवड़ मार्गों पर तीन हजार पुलिसकर्मियों का पहरा, ड्रोन से हो रही है निगरानी
पूर्वी दिल्ली में कांवड़ यात्रा के लिए 3000 पुलिसकर्मी, 1000 सीसीटीवी और ड्रोन से सुरक्षा की जा रही है। कांवड़ियों के लिए सड़कों पर अलग लेन बनाई गई है ...और पढ़ें
-1785902465288_m.webp)
कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
HighLights
3000 पुलिसकर्मी, 1000 सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
कांवड़ियों के लिए सड़कों पर सुरक्षित यात्रा हेतु अलग लेन बनाई गई है।
कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित किया गया है।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सावन मास में कांवड़ यात्रा जारी है। यमुनापार में तीन हजार पुलिसकर्मी कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। एक हजार सीसीटीवी कैमरें व ड्रोन के जरिये निगरानी की जा रही है। सुरक्षित यातायात के लिए सड़कों पर कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनाई गई है।
दिल्ली पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ तालमेल बैठाया हुआ है। किस कांवड़ शिविर से कितने कांंवड़िये निकल रहे हैं, समय-समय पर पुलिस इनपुट ले रही है। ताकि यातायात व्यवस्था संभालने में दिक्कत न हो। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद सुरक्षा का जिम्मा संभाला हुआ है।
-1785902503635.jpg)
पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एके सिंगला ने बताया कि कांवड़ शिविर आयोजकों को अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने, पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था रखने तथा पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बैठकें हो गई हैं।
करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। 15 से अधिक अर्धसैनिक बल की टीमें लगाई गई हैं। सौ मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग में लगाई इर्ग हैं। 40 क्रेनों की व्यवस्था की गई है, अगर कोई वाहन खराब होता है तो उस वाहन को वहां से हटाने के लिए। सभी प्रमुख शिविरों पर सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं, जहां से यात्रा के दौरान लगातार निगरानी की जा रही है।
खबरें और भी
पीसीआर वैन, प्रखर वाहन, बैरिकेडिंग और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए टीम तैनात की गई हैं। उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने कहा कि कांवड़ियों के लिए सड़क पर अलग से लेन बनाई गई है। वह खुद रोजाना शिविरों में जाकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। दो से तीन दिनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
शाहदरा के जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने कहा कि पुलिस सुरक्षा के साथ ही कांवड़ मार्ग पर हर चीज का ध्यान रख रही है। जाम न लगे। कांवड़ियों को गंदगी समेत किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। दूसरे विभागों के साथ पुलिस ने तालमेल बैठाया हुआ है।
कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों की नो एंट्री
पूर्वी रेंज के यातायात पुलिस उपायुक्त के रमेश ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सभी मार्गों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात हैं। यात्रा के अंतिम दिनों में शाहदरा जीटी रोड का एक मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। यहां रूट डायवर्ट किया जाएगा।