Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली कांवड़ यात्रा: 15 दिनों तक इन मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:47 AM (IST)

    दिल्ली यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यमुनापार में 15 दिनों के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 29 जुलाई से ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. यमुनापार में 15 दिन भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित।

    2. 29 जुलाई से 12 अगस्त तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू।

    3. जीटी रोड समेत कई प्रमुख मार्ग प्रभावित रहेंगे।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यमुनापार का अधिकतर क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ा हुआ है, यहां यात्रा का अधिक प्रभाव रहता है।

    ऐसे में पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर 15 दिनों के लिए भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।

    यमुनापार में इस बार 120 कांवड़ शिविर लगने है। शिविर बनने का काम शुरू हो गया है। शाहदरा जीटी रोड सबसे व्यस्त कांवड़ मार्ग है। पूर्वी रेंज के जिला पुलिस उपायुक्त के रमेश ने कहा कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 29 जुलाई से 12 अगस्त तक पूर्वी दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।

    दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के प्रवेश पर रोक

    वजीराबाद रोड, विकास मार्ग, जीटी रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पर पूरी तरह से बंद रहेगा। महाराजपुर, अप्सरा, सीमापुरी, डीएलएफ, भोपुरा, लोनी और सोनिया विहार बार्डर से प्रवेश नहीं मिलेगा।

    पूर्वी, शाहदरा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-नौ और आउटर रिंग रोड के रास्ते भेजा जाएगा। नौ अगस्त सुबह सात बजे से 12 अगस्त रात आठ बजे तक अप्सरा बार्डर से यमुना ब्रिज तक जीटी रोड आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

    खबरें और भी

    उपायुक्त ने कहा कि दिल्ली देहरादून हाईवे पर कांवड़ यात्रियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस एक्स हैंडल पर यातायात संबंधी जानकारी देती रहेगी।

    यह मार्ग रहेंगे प्रभावित

    1. जीटी रोड (अप्सरा बार्डर से यमुना ब्रिज)
    2. आशाराम त्यागी मार्ग (रोड नंबर-66)
    3. वजीराबाद रोड (भोपुरा बार्डर से सिग्नेचर ब्रिज)
    4. पुश्ता रोड (सोनिया विहार से वजीराबाद)
    5. लोनी रोड (लोनी बार्डर से लोनी गोलचक्कर)

    यह भी पढ़ें- श्रावण मास को लेकर लखनऊ में गुरुवार से 1 महीने रहेगा रूट डायवर्जन, श्रद्धालुओं के लिए शिवालयों तक पहुंचना होगा आसान

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, डीएमई पर भी नहीं चलेंगे भारी वाहन