Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के LG संधू ने अग्निशमन विभाग की तैयारियों का लिया जायजा, NOC आवेदनों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:03 AM (IST)

    दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली अग्निशमन विभाग की आपरेशनल तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने स्कूलों और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपायों ...और पढ़ें

    एफएसएमए में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण करते उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू।

    एफएसएमए में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण करते उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू।

    HighLights

    1. एलजी ने फायर सर्विस मैनेजमेंट एकेडमी का दौरा किया

    2. शहीद फायरफाइटर्स को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

    3. अग्नि सुरक्षा निरीक्षणों में तेजी लाने का निर्देश

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को दिल्ली अग्निशमन विभान की आपरेशनल तैयारी और प्रशिक्षण मानकों का आकलन करने के लिए फायर सर्विस मैनेजमेंट एकेडमी (एफएसएमए) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बहादुर फायरफाइटर्स को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस व समर्पण को नमन किया।

    दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने विशेष डेमोंस्ट्रेशन और आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इन प्रस्तुतियों में जटिल बचाव अभियानों के लिए आवश्यक सटीकता, कौशल और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी व तकनीकी रूप से उन्नत बनाने पर जोर दिया।

    स्कूलों और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपायों की अहमियत

    शहरी प्रशासन के संदर्भ में उन्होंने विशेष रूप से स्कूलों और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपायों की अहमियत रेखांकित की। उपराज्यपाल ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि फायर सेफ्टी निरीक्षणों में तेजी लाई जाए, लंबित एनओसी आवेदनों का शीघ्र निपटारा किया जाए तथा सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने सक्रिय सतर्कता, नियमित फायर आडिट और जन-जागरूकता अभियानों को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अनुपालन में मौजूद खामियों को दूर करना और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के माध्यम से दिल्ली को अधिक सुरक्षित और सक्षम बनाना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के अधचिनी में खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    यह भी पढ़ें- जालंधर में शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख