दिल्ली के एलजी संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीमित किया अपना काफिला, ई-व्हीकल्स को दी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक काफिले को सीमित करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। उन्होंने ...और पढ़ें

एलजी तरनजीत सिंह संधू ने की मेट्रो की सवारी।
HighLights
मुख्यमंत्री ने आधिकारिक काफिला चार वाहनों तक सीमित किया।
इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने का निर्णय।
एलजी तरनजीत सिंह संधू ने भी ई-कार, मेट्रो का उपयोग किया।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक काफिले को सीमित करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) एवं सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को डा बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए भी न्यूनतम सुरक्षा और इलेक्ट्रिक वाहन के जरिए पहुंची।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने काफिले में अधिकतर चार वाहनों को रखेंगी। विपक्ष द्वारा नेताओं के काफिलों पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने कहा था कि सरकार पहले खुद पर नियम लागू करे। हमने आज वही किया है। लेकिन अब क्या विपक्ष के नेता अपना लग्जरी मोह छोड़कर सड़कों पर उतरने का साहस दिखाएंगे? कहा कि विपक्ष का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने उजागर हो चुका है।
एलजी ने भी घटाया अपना काफिला, अपनाई ई कार
प्रधानमंत्री की ईंधन पर निर्भरता कम करने और ऊर्जा संरक्षण की अपील के बाद एलजी तरनजीत सिंह संधू ने भी अपने वाहनों के काफिले को घटा दिया है। साथ इलेक्ट्रिक कार में यात्रा करने का फैसला लिया है। अपने इस निर्णय की अनुपालना में बृहस्पतिवार को वह पहले ई कार से सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन तक गए और फिर वहां से पटेल चौक तक मेट्रो से सफर किया।