Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून में एमसीडी ने रद की कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां, आपात स्थितियों से निपटना मकसद

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:54 PM (IST)

    एमसीडी ने राजधानी में वर्षा, जलभराव और आपदा प्रबंधन की चुनौतियों के मद्देनजर अपने कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। यह निर्णय मानसून क ...और पढ़ें

    एमसीडी ने मानसून के मद्देनजर रद की कर्मियों की छुट्टियां। (एआई जेनरेटेड इमेज)

    एमसीडी ने मानसून के मद्देनजर रद की कर्मियों की छुट्टियां। (एआई जेनरेटेड इमेज)

    HighLights

    1. एमसीडी ने मानसून के लिए कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कीं।

    2. राजधानी में वर्षा, जलभराव और आपदा प्रबंधन की चुनौती हेतु।

    3. आपात स्थिति में निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण निर्णय।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में वर्षा , जलभराव और आपदा प्रबंधन की चुनौती को देखते हुए एमसीडी ने अपने कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी है। इसको लेकर एमसीडी के केंद्रीय स्थापना विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मानसून के दौरान सेवाओं को निर्बाधं बनाएं रखने और आपात स्थिति में प्रभावी तरह से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

    आदेश के अनुसार पहले से स्वीकृत सभी सामान्य अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त माने जाएंगे। अब नए अवकाश आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि गंभीर चिकित्सीय आपातस्थिति, मातृत्व, पितृत्व अथवा वास्तविक मानवीय आधार पर विभागाध्यक्ष की पूर्व अनुमति से अवकाश मान्य होगा। ऐसे प्रत्येक मामले की सूचना केंद्रीय स्थापना विभाग को भी देनी होगी।

    कर्मचारियों को अपने समय से काराय्ल में उपस्थित रहने के निर्देश

    एमसीडी ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि मानसून या आपातकालीन सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित समय पर उपस्थित रहें। सभी को आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

    यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अनुपस्थित रहता है तो संबंधित विभागाध्यक्ष उसी दिन उसकी सूचना अलग से देंगे। कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सेवा एवं आचरण नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दवा खरीद मामले में फाइलों के गायब होने पर आप ने उठाए सवाल, भाजपा ने आरोपों को बताया निराधार