Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में प्रदूषण कम करने की बड़ी पहल, इस महीने से MCD फ्री करेगी शवदाह

    Updated: Tue, 05 May 2026 10:09 PM (IST)

    दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण अनुकूल अंतिम संस्कार को बढ़ावा देने के लिए एमसीडी जून से इलेक्ट्रिक और सीएनजी आधारित शवदाह निःशुल्क करेगी। ...और पढ़ें

    जून से इलेक्ट्रिक, सीएनजी शवदाह दिल्ली में निःशुल्क। इमेज एआई

    जून से इलेक्ट्रिक, सीएनजी शवदाह दिल्ली में निःशुल्क। इमेज एआई

    HighLights

    1. जून से इलेक्ट्रिक, सीएनजी शवदाह दिल्ली में निःशुल्क।

    2. प्रदूषण घटाने, पर्यावरण अनुकूल अंतिम संस्कार को बढ़ावा।

    3. एनजीओ को प्रति संस्कार 500 रुपये की मदद मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण अनुकुल अंतिम संस्कार को बढ़ावा देने के लिए जून से इलेक्ट्रिक और सीएनजी आधारित शवदाह निश्शुल्क कर देगा। इसके लिए एमसीडी ने पूर्व में ही प्रस्ताव पारित कर दिया है।

    निगम के अनुसार 33 श्मशान घाटों व शवदाह गृहों के संचालन की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्थाओं को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। जून में यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक और सीएनजी आधारित अंतिम संस्कार निश्शुल्क शुरू हो जाएगा।

    निगम अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसलिए शुरुआती तौर पर दो वर्ष के लिए यह सेवा दी जाएगी। हालांकि इलेक्ट्रिक और सीएनजी शवदाह संचालन की मशीनों पर मरम्मत के आने वाले खर्च के लिए एमसीडी प्रति संस्कार एनजीओं को 500 रुपये की मदद देगी।

    उन्होंने बताया क इससे प्रति संस्कार करीब 700 किलो लकड़ी भी बचेगी। साथ ही इसके जलने से होने वाले धुंए का उत्सर्जन भी कम होगा। अधिकारी ने आगे बताया कि वर्तमान में सराय काले खां, रोहिणी सेक्टर-26 (कैवल्य धाम), द्वारका सेक्टर-24, ग्रीन पार्क, कड़कड़डूमा, गाजीपुर, सुभाष नगर, पंजाबी बाग और हस्तसाल समेत नौ स्थानों पर सीएनजी आधारित दाह संस्कार की सुविधा उपलब्ध है।

    अधिकारी ने बताया कि जल्द ही नवनिर्मित सराय काले खां श्मशान घाट का भी संचालन शुरू होगा। यहां एक सीएनजी और दो इलेक्ट्रिक भट्टियां पहले से मौजूद है। जबकि 22 पारंपरिक चितां हैं। इस नवनिर्मित श्मशान घाट के जीर्णोद्वार और सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। जहां पर लोगों के बैठने की सुविधा का विस्तार किया गया है और इसे नागरिक हितेषी बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: 14 साल बाद दिल्ली कांग्रेस को मिली पूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी, देवेंद्र यादव ने की घोषणा