लड़कियों को देख वीडियो बनाने लगे 'अंकल जी', हरकत पर भड़की युवती तो किया डिलीट; दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो में एक व्यक्ति को महिलाओं का चोरी-छिपे वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर उसने वीडियो डिलीट कर दिया, जिससे सार्वजन ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली मेट्रो में शख्स ने महिलाओं का वीडियो बनाया।
महिलाओं ने विरोध कर वीडियो डिलीट करवाया, फिर गलती मानी।
घटना से सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा पर सवाल उठे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की निजता का उल्लंघन करने का एक मामला फिर सामने आया है। दरअसल लोक नायक भवन मेट्रो स्टेशन पर दो महिलाओं ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को चोरी-छिपे वीडियो बनाते हुए पकड़ा। जब महिलाओं ने वीडियो दिखाने कहा तो शख्स ने उसे डिलीट कर दिया।
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Delhi Metro Video Viral) हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं को एक शख्स से बहस करते देखा जा रहा है। दोनों युवतियां ग्रीन पार्क की ओर जा रही थी। तभी सामने बैठे एक शख्स ने उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगा। लड़कियों को जब इसका पता चला तो वे उस शख्स के पास गईं और वीडियो बनाने का विरोध किया।
SERIOUS CONCERN REGARDING PASSENGER SAFETY ON DELHI METRO 🚨
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) August 8, 2026
A disturbing incident occurred on the Delhi Metro where a male passenger was caught secretly filming and taking photos of women passengers without their consent.
When confronted, he initially tried to hide it, but… pic.twitter.com/lx4YOoogKW
शख्स को हुआ गलती का एहसास
इस पर शख्स ने किसी तरह की तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने से इनकार किया। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो और फोटो डिलीट कर दिया। बाद में दोनों लड़कियों ने रिसायकल बिन में जाकर फोटो और वीडियो दिखाए। तब जाकर शख्स को अपनी गलती का एहसास हुआ।
इसके बाद दोनों लड़कियों ने उस व्यक्ति को समझाया कि किसी की अनुमति के बिना फोटो या वीडियो लेना गलत है। इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है और लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
महिलाओं की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा, निजता और उत्पीड़न के मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गुस्सा जताया और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। कई लोगों ने कहा कि महिलाओं को सफर के दौरान ऐसी गतिविधियों का सामना करना पड़ता है।