Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DMRC की नई योजना, 13 स्टेशन पर बनेंगे FOB; बिना मेट्रो लिए आसानी से रोड पार कर सकेंगे लोग

    By Kapil KumarEdited By: Kapil Kumar
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:12 AM (GMT+05:30)

    Delhi Metro News: डीएमआरसी दिल्ली के 13 मेट्रो स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) और सबवे बनाएगा, जिससे यात्रियों और पैदल चलने वालों को सड़क पार करने में ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. डीएमआरसी 13 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर एफओबी/सबवे बनाएगा।

    2. यात्री और पैदल चलने वाले सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकेंगे।

    3. जनकपुरी-आरके आश्रम मार्ग, एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर निर्माण।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम निर्णय लिया है। डीएमआरसी ने दिल्ली के 13 मेट्रो स्टेशनों पर फुट ओर ब्रिज (FOB) या सबवे (अंडरपास) बनाने की योजना बनाई है।

    इन एफओबी और सबवे से मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करने वाले यात्री समेत उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जो मेट्रो लिए बिना सड़क पार करना चाहते हैं। इन FOB को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि अगर आप मेट्रो नहीं ले रहे हैं तो भी आप एफओबी और सबवे का इस्तेमाल करके रोड पार कर सकते हैं।

    डीएमआरसी के अनुसार, लोग मेट्रो स्टेशन के भुगतान वाले क्षेत्र (paid area) में प्रवेश किए बिना ही व्यस्त सड़कों को सुरक्षित रूप से पार कर सकेंगे।

    डीएमआरसी की इस पहल से लोगों का समय तो बचेगा ही, साथ में उनकी सुरक्षा भी मजबूत होगी। क्योंकि उन्हें रोड पार करने का रिस्क नहीं लेना पड़ेगा। वे आसानी से इन एफओबी और सबवे का इस्तेमाल करके रोड पार कर सकेंगे।

    फाइनेंशियल ईयर में तैयार होने की उम्मीद

    डीएमआरसी के के अनुसार, पांच एफओबी जनकपुरी आरके आश्रम मार्ग हिस्से में बनेंगे, जो मैजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है। एरोसिटी-तुगलकाबाद के बीच बनने वाली नई गोल्डन लाइन पर चार सबवे और चार FOB होंगे। दोनों कॉरिडोर के चालू फाइनेंशियल ईयर में तैयार होने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    वहीं, जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर पर, केशोपुर, मंगोलपुरी, पीरागढ़ी, मधुबन चौक और आजादपुर में भी एफओबी बनाने की योजना बनाई गई है। केशोपुर और मंगोलपुरी में एफओबी बिजी सड़कों पर पैदल चलने वालों के आने-जाने को आसान बनाएंगे।

    मधुबन चौक पर 185 मीटर लंबा

    इसके अलावा पीरागढ़ी, मधुबन चौक और आजादपुर में FOB मेट्रो लाइनों के बीच आसान इंटरचेंज कनेक्टिविटी देंगे। मधुबन चौक पर 185 मीटर लंबा, छह मीटर चौड़ा एफओबी मैजेंटा और रेड लाइन के बीच आसान इंटरचेंज की सुविधा देगा।

    बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा देगा

    डीएमआरसी के अनुसार, पीरागढ़ी में 165 मीटर लंबा FOB मैजेंटा को ग्रीन लाइन से जोड़ेगा। आजादपुर स्टेशन ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन बनने वाला है। यहां दो FOB होंगे, जो मैजेंटा लाइन स्टेशन को येलो और पिंक लाइन से जोड़ेंगे। 72 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज स्टेशन को येलो लाइन से जोड़ेगा, जबकि 40 मीटर लंबा एफओबी पिंक लाइन को कनेक्टिविटी की सुविधा देगा।

    वहीं, एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर महिपालपुर, किशनगढ़, वसंत कुंज और छतरपुर में पैदल चलने वालों के लिए सबवे बनाए जा रहे हैं, जबकि साकेत जी ब्लॉक, अंबेडकर नगर, खानपुर और संगम विहार में फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी है।

    मेट्रो लाइन / कॉरिडोर स्टेशन का नाम प्रकार लंबाई / विवरण
    जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग लाइन केशोपुर FOB 81 मीटर
    मंगोलपुरी FOB 93 मीटर
    पीरागढ़ी FOB 165 मीटर
    मधुबन चौक FOB 185 मीटर (रेड लाइन के साथ पेड इंटरचेंज)
    आजादपुर FOB 72 मीटर (येलो लाइन) + 40 मीटर (पिंक लाइन)
    एरोसिटी-तुगलकाबाद लाइन महिपालपुर सबवे 37 मीटर
    किशनगढ़ FOB / सबवे 65 मीटर
    वसंत कुंज FOB / सबवे 66 मीटर
    छतरपुर FOB / सबवे 126 मीटर (एंट्री 3/4) + 150 मीटर (येलो लाइन इंटरचेंज)
    साकेत जी ब्लॉक FOB 175 मीटर
    अंबेडकर नगर FOB / सबवे 70 मीटर
    खानपुर FOB / सबवे 70 मीटर
    संगम विहार FOB / सबवे 175 मीटर

    नोट: ये सभी फुट ओवर ब्रिज (FOB) और सबवे मेट्रो फेज-IV के अंतर्गत बनाए जा रहे हैं, जो सार्वजनिक पैदल यात्री क्रॉसिंग के रूप में भी काम करेंगे।

    इन लाइनों पर बने 37 FOB

    बता दें कि छतरपुर स्टेशन पर दो सबवे होंगे। एक 126 मीटर का बॉक्स-पुश सबवे एंट्री गेट 3 और 4 को स्टेशन से जोड़ेगा, जबकि एक 150 मीटर का इंटरचेंज सबवे येलो लाइन को कनेक्टिविटी देगा। डीएमआरसी का कहना है कि इसका परिचालन नेटवर्क लगभग 416 किलोमीटर में फैला है और इस दूरी के बीच 303 मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें अभी रेड, येलो, ब्लू, वॉयलेट और पिंक लाइनों पर लगभग 37 फुट ओवर ब्रिज बने हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में सफर करने से पहले जान लें ये 10 जरूरी नियम, नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना

    डीएमआरसी के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, डीएमआरसी अपने स्टेशनों को इस तरह से डिजाइन करता है कि एंट्री या एग्जिट पॉइंट पैदल चलने वालों के लिए सबवे या एफओबी का भी काम करते हैं, जो सिर्फ सड़क पार करना चाहते हैं और मेट्रो से यात्रा नहीं करना चाहते। डीएमआरसी के इस निर्णय से आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा।