दिल्ली मेट्रो 15 जुलाई से शुरू कर रहा ऑनलाइन सर्वे, आपका एक जवाब बदलेगा सफर का अंदाज
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) 15 जुलाई से 14 अगस्त तक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण शुरू कर रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों से मेट्रो सेवाओं और सुव ...और पढ़ें
-1783947050136_m.webp)
दिल्ली मेट्रो का ऑनलाइन सर्वे शुरू, दें सुझाव और बदलें सफर का अनुभव।
HighLights
डीएमआरसी 15 जुलाई से ऑनलाइन सर्वे शुरू करेगा।
यात्री मेट्रो सेवाओं पर फीडबैक दे सकेंगे।
सुधार के लिए यात्रियों के सुझाव महत्वपूर्ण होंगे।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यदि आप मेट्रो ट्रेन में और मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सेवा को लेकर कोई शिकायत या सुझाव देना चाहते हैं तो इसके लिए अच्छा अवसर है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) 15 जुलाई से 14 अगस्त तक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण शुरू कर रहा है। इसका उद्देश्य मेट्रो सेवाओं और सुविधाओं के विभिन्न घटकों पर यात्रियों से फीडबैक एकत्र करना है।
डीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों से फीडबैक लेने के लिए पूर्व के वर्षों में 11 ऑनलाइन सर्वे कराया गया है। यात्रियों के सुझाव पर यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए कदम उठाए जाते हैं। यह 12 वां ऑनलाइन सर्वेक्षण होने जा रहा है।
सात विषयों की प्रश्नावली तैयार
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कारपोरेट संचार) अनुज दयाल ने बताया कि सर्वेक्षण के लिए सात विषयों की प्रश्नावली तैयार किया गया है। इसके माध्यम से मेट्रो सेवा सुधार के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे। इसमें भाग लेने के लिए यात्री को डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने सुझाव दे सकते हैं। सर्वेक्षण फार्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। सर्वेक्षण में सात विषय शामिल हैं जिन पर फीडबैक मांगा गया है।
यात्री निम्न बिंदुओं पर दे सकते हैं फीडबैक
-मेट्रो ट्रेन उपलब्धता और सुगमता
-यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं
-जानकारी
-सेवाओं की गुणवत्ता
-ग्राहक सेवाएं
-मेट्रो क्षेत्र के बाहर
-सुरक्षा, संरक्षा और आराम
यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Economic Corridor पर गड्ढे मिलने पर NHAI गंभीर, तकनीकी ऑडिट शुरू कर लिए जा रहे नमूने