Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, ब्रिटानिया चौक बना अश्विनी चोपड़ा चौक; देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Wed, 27 May 2026 08:56 PM (IST)

    दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों के नाम बदले गए हैं। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन अब डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन कहलाए ...और पढ़ें

    रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन अब डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल कहलाएगा।

    रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन अब डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल कहलाएगा।

    HighLights

    1. रोहिणी वेस्ट मेट्रो अब डॉ. अंबेडकर अस्पताल स्टेशन।

    2. द्वारका मेट्रो का नाम द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन।

    3. ब्रिटानिया चौक अब अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन अब डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल कहलाएगा। वहीं, रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर रोहिणी मेट्रो स्टेशन और द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है।

    वहीं, रोहिणी के बेगमपुर में निर्माणाधीन खेल परिसर का नाम अटल खेल परिसर रखने का निर्णय लिया गया। वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

    इन मेट्रो स्टेशनों के बदले जाएंगे नाम

    1. रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन' किया जाएगा।
    2. रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन को 'रोहिणी मेट्रो स्टेशन' किया जाएगा।
    3. द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन' रखा जाएगा।

    ब्रिटानिया चौक का नाम बदला

    राज्य नामकरण प्राधिकरण (एसएनए) की अध्यक्ष व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हाल ही में हुई बैठक नाम बदलने के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि ज्वालापुरी में निर्माणाधीन अस्पताल का नाम ‘बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल’ रखने और शकूरपुर स्थित ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर ‘अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक’ करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    राष्ट्रीय मूल्यों को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी

    उन्होंने कहा कि दिल्ली केवल प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक चेतना का भी प्रतिनिधित्व करती है। राजधानी के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों के नामकरण के माध्यम से समाज को प्रेरित करने वाले व्यक्तित्वों, स्थानीय पहचान और राष्ट्रीय मूल्यों को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है।

    कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

    ऐसे निर्णय आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, विरासत और प्रेरणास्रोत महापुरुषों से जोड़ने का कार्य करते हैं। बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव, शहरी विकास विभाग के सचिव, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के निदेशक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली की मुस्तफाबाद में जमकर हुई गैंगवार, दुश्मन बदमाश को ताबड़तोड़ दागीं 9 गोलियां; CCTV में कैद वारदात

    यह भी पढ़ें- दिल्ली HC बार एसोसिएशन ने जिला अदालतों के 20 करोड़ तक क्षेत्राधिकार बढ़ाने का किया विरोध, दायर की याचिका

    यह भी पढ़ें- बचाए गए बाल मजदूरों की बकाया मजदूरी वसूले दिल्ली पुलिस, फरार मालिकों पर दिल्ली हाई कोर्टसख्त

    खबरें और भी