Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में जमकर बरस रहा मानसून: 8 दिनों में टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    राजधानी दिल्ली में अगस्त की शुरुआत से हो रही लगातार बारिश ने महीने के औसत का रिकॉर्ड 8 दिनों में ही तोड़ दिया है। सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में अब तक 230.1 ...और पढ़ें

    दिल्ली में मानसून का कहर, अगस्त की औसत बारिश 8 दिनों में पार। (फाइल फोटो)

    दिल्ली में मानसून का कहर, अगस्त की औसत बारिश 8 दिनों में पार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दिल्ली में अगस्त की औसत बारिश 8 दिनों में पार।

    2. सफदरजंग में 230.1 मिमी बारिश, दो साल का रिकॉर्ड टूटा।

    3. बारिश से तापमान गिरा, जलभराव और ट्रैफिक की समस्या।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस बार अगस्त महीने की शुरुआत से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश का यह दौर लगातार चौथे दिन भी जारी रहा, जिसके चलते अगस्त के शुरुआती आठ दिनों में ही महीने की औसत बारिश का आंकड़ा पार हो गया है।

    सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में अब तक कुल 230.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा दिल्ली के पूरे अगस्त महीने के औसत 226.8 मिमी (1991-2020 की अवधि पर आधारित) से अधिक है।

    शनिवार तक 24 घंटे में 98.7 मिमी बारिश

    सफदरजंग केंद्र ने शनिवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान 98.7 मिमी बारिश दर्ज की, जो बीते दो वर्षों में अगस्त महीने के किसी एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। इसके बाद शनिवार को ही सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 4.4 मिमी अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई।

    इससे पहले दिल्ली में 1 अगस्त 2024 को 107.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। लगातार हो रही इस बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं कई इलाकों में लोगों को जलभराव और यातायात संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा है।

    कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में इस सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

    खबरें और भी

    केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर अगले दो दिनों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) और मध्यम बारिश के लिए चेतावनी भी जारी की गई है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में सोमवार को भी बारिश की संभावना, IMD ने बताया आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम