दिल्ली-NCR में सोमवार को भी बारिश की संभावना, IMD ने बताया आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और 4.8 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में बादल ...और पढ़ें

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना।
HighLights
रविवार को दिल्ली में 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज।
सोमवार को मध्यम बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई।
पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को लगातार बादलों के डेरे के बीच अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य औसत से 1.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में दिन के दौरान 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शाम 5:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की।
मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान राजधानी के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है, जो सिमटकर लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
हवा की गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में
बारिश और बादलों के बीच दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। 'समीर' ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार शाम 6 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 88 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार 51 से 100 के बीच का AQI संतोषजनक माना जाता है।