स्वतंत्रता दिवस से पहले रोहिणी में पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’, 25 अपराधी दबोचे गए
स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी की सुरक्षा मजबूत करने के लिए रोहिणी जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन शिकंजा' चलाया है। इस अभियान में 25 अपराधियों को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

रोहिणी जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया।
HighLights
स्वतंत्रता दिवस से पहले रोहिणी पुलिस का विशेष अभियान।
अभियान में 25 अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद।
16 किलो गांजा, 18 हजार क्वार्टर अवैध शराब जब्त।
राजीव रंजन, बाहरी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए रोहिणी जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 25 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए हैं। कार्रवाई में गैंगस्टर और घोषित अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
जानकारी के अनुसार रोहिणी जिला पुलिस का फोकस ऐसे अपराधियों पर है, जो स्वतंत्रता दिवस के दौरान कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं। डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि रोहिणी पुलिस का अभियान लगातार जारी है और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हरसंभव उपाय कर रहे है।
उनके अनुसार यह अभियान रोहिणी जिले के कंझावला, साउथ नार्थ रोहिणी, बेगमपुर, प्रशांत विहार, अमन विहार, विजय विहार व केएन काटजू आदि थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। जिले में सक्रिय और पहले से आपराधिक मामलों में शामिल बदमाशों की सूची खंगाली जा रही है।
पुलिस टीमें उनके ठिकानों और गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख स्थानों पर गश्त और संदिग्ध लोगों की जांच बढ़ाई गई है। पुलिस की टीमें वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।
खबरें और भी
पुलिस का खास फोकस
1. अवैध हथियारों पर प्रहार: अभियान के दौरान 10 पिस्टल और 11 चाकू बरामद किए गए। पुलिस हथियारों की सप्लाई लाइन और इनके इस्तेमाल से जुड़े लोगों की भी पड़ताल कर रही है।
2. नशे और अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई: पुलिस ने करीब 16 किलो गांजा और 18 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद की। नशे के कारोबार से जुड़े सप्लायर और स्थानीय नेटवर्क को चिन्हित किया जा रहा है।