रात को गहरी नींद में सो रही थीं मां-बेटी, अचानक डस गया जहरीला सांप; नरेला अस्पताल में तोड़ा दम
दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में सांप के काटने से एक मां और बेटी की मौत हो गई। दोनों को सोते समय सांप ने डसा था और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
अलीपुर में सांप के काटने से मां-बेटी की मौत।
सोते समय सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ा दम।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपे।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अलीपुर थाना क्षेत्र में सांप के काटने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बख्तावरपुर स्थित त्रिवेणी कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय शफीका परवीन उर्फ सकीना और उनकी बेटी आफिया को सांप के काटने के बाद इलाज के लिए एसआरएचसी अस्पताल, नरेला ले जाया गया।
उपचार के दौरान शफीका की मौत हो गई, जबकि आफिया को बीएसए अस्पताल रेफर किया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
'दोनों को सोते समय सांप ने काटा'
स्वजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों को सोते समय सांप ने काटा था और उन्हें किसी प्रकार की साजिश या संदेह नहीं है।
पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत इन्क्वेस्ट की कार्रवाई कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- शादी की पहली रात ही छिन गया सुहाग: जमीन पर सोए दूल्हे की सांप के डसने से मौत, गर्दन पर मिले निशान