Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी की पहली रात ही छिन गया सुहाग: जमीन पर सोए दूल्हे की सांप के डसने से मौत, गर्दन पर म‍िले न‍िशान

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 11:08 PM (IST)

    बदायूं में शादी की पहली रात एक दूल्हे की सर्पदंश से मौत हो गई, जिससे दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। परंपरा के तहत जमीन पर सो रहे दूल्हे बबलू मौर्य को सांप ...और पढ़ें

    बबलू का फाइल फोटो। स्त्रोत स्वजन

    बबलू का फाइल फोटो। स्त्रोत स्वजन

    HighLights

    1. बदायूं में जमीन पर लगा था दूल्हा-दुल्हन व कुछ रिश्तेदारों का बिस्तर

    जागरण संवाददाता, बदायूं। मंगलगीतों के बीच वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाली रश्मि की आंखों में अनगिनत सपने थे, मगर अफसोस...। क्रूर काल ने शादी के बाद पहली ही रात में उनके सपने और सुहाग छीन लिया। वह जिस बिस्तर पर लेटी थीं, उसके बगल में पति बबलू मौर्य भी थे। रात में सांप ने सो रहे बबलू की गर्दन में डंसा, जिसके बाद दोबारा उनकी आंखें नहीं खुली। शनिवार को बबलू की शवयात्रा घर से निकली तो चौखट पर रश्मि बेसुध, बिलख रही थीं। उनके हाथों की मेहंदी चटख थी, मगर दुल्हन का जोड़ा छिन गया...।

    रियानोई निवासी बबलू मौर्य खेती करते थे। वह बुधवार को संभल के गांव लौहरपुरा में बरात लेकर गए। गुरुवार दोपहर को दुल्हन रश्मि को विदा करा घर लाए थे। ढोल की थाप और मंत्रोच्चार के बीच स्वजन व रिश्तेदारों ने कई रस्में पूरी कराईं। स्वजन के अनुसार, हल्दी की रस्म के दौरान बबलू को कंगन (कौड़ी, हल्दी की गांठ आदि) बांधा गया, जो पूजा के बाद खुलना था।

    ऐसे में परंपरानुसार उन्हें जमीन पर लेटने को कहा गया। गुरुवार रात को कमरे में जमीन पर बिस्तर लगा। वहां बबलू, रश्मि व कुछ रिश्तेदार बच्चे लेटे थे। आधी रात तक खुशनुमा माहौल में सभी लोग आपस में बातचीत करते रहे, फिर सो गए। इसके बाद किसी समय सांप ने बबलू की गर्दन में डंस गया।

    शुक्रवार सुबह रश्मि व अन्य लोग उठ गए, मगर बबलू के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। परिवार के लोगों ने उन्हें झकझोरा, फिर तुरंत राजकीय मेडिकल कालेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बताया कि बबलू की गर्दन पर सर्पदंश का निशान है, उनकी मौत हो चुकी।

    खबरें और भी

    परिवार व रश्मि पर मानो वज्रपात हो गया, वे इस सच को स्वीकारने में सक्षम नहीं थे। चमत्कार की उम्मीद में बबलू को सपेरों, झाड़-फूंड करने वालों के पास गए। शुक्रवार दोपहर से रात तक झाड़-फूंक हुई परंतु, काल ने कुछ और ही तय कर रखा था...।

    हर जतन असफल होने के बाद स्वजन व रश्मि को स्वीकारना पड़ा कि बबलू की मौत हो चुकी। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उघैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बबलू की सर्पदंश से मौत की सूचना बाद में मिली। उनके परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। किसी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे पर टला बड़ा हादसा! बदायूं में बारिश से धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल