Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पार्क में महिला मित्र से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या, पांच नाबालिग धरे

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:47 AM (IST)

    दिल्ली के अशोक विहार पार्क में महिला मित्र से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में पांच नाबालिगों ...और पढ़ें

    अशोक विहार मर्डर मामले में 5 नाबालिग आरोपित पकड़े गए।

    अशोक विहार मर्डर मामले में 5 नाबालिग आरोपित पकड़े गए।

    HighLights

    1. अशोक विहार पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या।

    2. महिला मित्र से छेड़छाड़ का विरोध करने पर वारदात।

    3. पुलिस ने पांच नाबालिगों को कुछ घंटों में पकड़ा।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। भारतनगर थाना अंतर्गत अशोक विहार के खिम्मन सिंह पार्क में महिला मित्र के साथ बैठे युवक की चाकू गोदकर हत्या के मामले में भारत नगर थाना पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर पांच नाबालिग आरोपितों को पकड़ लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात की शुरुआत महिला से अश्लील टिप्पणियां करने को लेकर हुए विवाद से हुई थी। पकड़े गए आरोपितों में एक की उम्र सिर्फ 13 वर्ष है, जबकि अन्य चार 14 से 17 वर्ष के बीच हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के मुताबिक, एटा यूपी निवासी सुनील अपनी महिला मित्र देवकी के साथ पार्क में बैठा था। इसी दौरान पांचों नाबालिग वहां पहुंचे और देवकी पर फब्तियां कसने लगे। इस पर सुनील ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में आरोपितों ने चाकू निकाल लिया और सुनील पर कई वार कर दिए। देवकी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसे भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वारदात के बाद सभी आरोपित मौके से भाग निकले।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई

    घटना की सूचना मिलते ही एसीपी आकाश रावत के देखरेख में थाना प्रभारी राम किशोर व भारत नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। तकनीकी और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने पहले एक नाबालिग को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर बाकी चार आरोपितों को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

    मामूली कहासुनी कुछ ही मिनटों में खूनी वारदात में बदल गई

    पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपित पास के एक सरकारी स्कूल के छात्र हैं। जहां से स्कूल की छुट्टी के बाद वे पार्क पहुंचे थे, जहां मामूली कहासुनी कुछ ही मिनटों में खूनी वारदात में बदल गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना पूरी तरह अचानक हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी था। ज्ञात हो कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुए इस हमले में गंभीर रूप से घायल सुनील की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि देवकी का उपचार जारी है। मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। इस बाबत दोनों के स्वजनों से भी पूछताछ चल रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आप विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान, बेटे समेत अन्य पर महिला से लज्जा भंग के प्रयास और मारपीट की प्राथमिकी