CNG खत्म होने पर बस को धक्का दे रहे थे यात्री, अचानक पीछे लुढ़की बस तो पीछे खड़ी ट्रक के बीच दबकर एक की मौत
पूर्वी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव में बस की सीएनजी खत्म होने पर उसे धक्का दे रहे एक यात्री की बस ...और पढ़ें

अचानक से बस पीछे की तरफ लुढ़क गई( इसी बीच एक यात्री की बस और ट्रक के बीच दबकर बुरी तरह से दब गया। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
जीटीबी एन्क्लेव में बस को धक्का देते यात्री की मौत।
बस की सीएनजी खत्म होने पर हुआ दर्दनाक हादसा।
बस और ट्रक के बीच दबकर अनवार खान की जान गई।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक यात्री को बस को धक्का लगाना भारी पड़ गया। बस की सीएनजी खत्म होने पर कुछ यात्री धक्का देकर बस को पंप पर लेकर जा रहे थे।
अचानक से बस पीछे की तरफ लुढ़क गई एक यात्री बस व ट्रक के बीच दबकर बुरी तरह से दब गया। हादसे में यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनवार खान के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि वीरवार दोपहर सूचना मिली थी हादसे में एक यात्री की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बदायूं निवासी अनवार खान के रूप में हुई। जांच में पता चला कि अनवार खान एक निजी बस से बदायूं से दिल्ली के कर्दमपुरी जा रहे थे। रास्ते में बस की सीएनजी खत्म हो गई।
बस के यात्री बस को धक्का लगाकर ताहिरपुर स्थित सीएनजी पंप लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बस अचानक पीछे की तरफ लुढ़क गई। सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। यात्री बस व ट्रक के बीच आ गया। पुलिस ने बताया लापरवाही से मौत की धारा में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
