Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को जारी किया नोटिस

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:00 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई का फैसला किया है। पु ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस।

    दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस।

    HighLights

    1. दिल्ली पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई का निर्णय लिया।

    2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कंटेंट हटाने के नोटिस भेजे गए।

    3. 450 एआई/डीपफेक अकाउंट्स की जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री को लेकर इंटरनेट मीडिया पर साझा किए गए आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और टिप्पणी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय किया है।

    दिल्ली पुलिस ने ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजे हैं। साथ ही आंदोलन से जुड़े करीब 450 एआइ और डीपफेक कंटेंट प्रसारित करने वाले इंटरनेट मीडिया अकाउंट भी जांच के दायरे में आ गए हैं। इन अकाउंट्स को ब्लाक कराने के लिए भी दिल्ली पुलिस ने संबंधित प्लेटफार्म को पत्र लिखा है।

    पुलिस की टीम ऑनलाइन कंटेट पर बनाए हुए थी नजर

    पुलिस की इंटरनेट मीडिया मॉनिटरिंग टीम आंदोलन से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट पर लगातार नजर बनाए हुए है। जांच के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा, आपत्तिजनक टिप्पणियां और वीडियो पोस्ट किए जाने के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे कंटेंट की पहचान होते ही संबंधित इंटरनेट मीडिया कंपनी को नोटिस भेजकर उसे हटाने काे कहा जा रहा है।

    पुलिस का कहना है कि कई पोस्ट पहले ही हटाए जा चुके हैं, जबकि अन्य पोस्ट और वीडियो की समीक्षा जारी है।

    यह भी पढ़ें- DDA ने दिल्ली में 3 साल में 1,116 डिमोलिशन कर 2,719 एकड़ जमीन बचाई, राज्यसभा में केंद्र ने बताया

    खबरें और भी