दिल्ली पुलिस ने आधी रात में अपराधियों के खिलाफ खोला मोर्चा, अलग-अलग मामलों में 15 हिस्ट्रीशीटर समेत 41 गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। रोहिणी पुलिस ने एक नाबालिग सहित 41 अपराधियों को विभिन ...और पढ़ें
-1773310562560-1773315436534-1773315444653_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही दिल्ली में गैंग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का ऐलान किया था। रोहिणी पुलिस ने इसी आदेश के तहत एक विशेष अभियान चलाकर एक नाबालिग समेत 41 अपराधियों को विभिन्न आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। यह अभियान बुधवार की देर रात शुरू किया गया था। कुल गिरफ्तार व्यक्तियों में से 15 हिस्ट्रीशीटर रहे हैं। वहीं, एक फरार अपराधी भी गिरफ्तार किया गया है।
पेट्रोलिंग बढ़ाकर पुलिस रोकेगी अपराध
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में आए दिन होने वाले आपराधिक वारदातों से आमजन के मन में भय व्याप्त रहता है। ऐसे में पुलिस की ओर से अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया। इसके तहत बुधवार देर रात ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसी के साथ सभी एसडीपीओ और एसएचओ को रोहिणी जिले में संगठित अपराधों और सड़क अपराधों को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, गश्त बढ़ाने, अपराधियों की जांच करने तथा जमानत पर रिहा अपराधियों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने कई मामलों में की गिरफ्तारियां
आबकारी अधिनियम के 10 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 9 गिरफ्तारियां की गईं तथा 84 शराब की बोतलें, 2232 क्वार्टर अवैध शराब और 3 स्कूटी बरामद की गईं। इनमें से छह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।
आर्म्स एक्ट के 17 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 17 अपराधी अवैध हथियार रखने के लिए गिरफ्तार किए गए तथा 10 चाकू, 7 देसी पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इनमें से 14 का आपराधिक इतिहास रहा है।
खबरें और भी
जुआ अधिनियम के पांच मामले दर्ज किए गए और 12 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। इस बीच फड़ के 16,890 रुपये जब्त किये गए।
एनडीपीएस अधिनियम के दो मामले दर्ज किए गए, जिसमें दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। इस मामले में एक बाल अपराधी भी हिरासत में लिया गया तथा 9.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 29 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
- 604 व्यक्तियों के खिलाफ 126/170, 126/169, 129 बीएनएसएस एवं 65, 66 DP एक्ट के तहत निवारक कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 10 हजार के अंदर हो जाएगी इन 5 जगहों की ट्रिप, दिल्ली के पास वीकेंड गेटअवे के लिए हैं बेस्ट
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट ने DU के विरोध प्रदर्शनों के बैन पर उठाए सवाल, कहा- पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगा सकते
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर बनाता था रील, ऑपरेशन ‘शस्त्र’ के दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी से दबोचा