जंतर-मंतर प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक कर दिया है। ये हैंडल फर्जी खबरें और दुष्प्रच ...और पढ़ें
-1784889723704_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
दिल्ली पुलिस ने 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक किए।
ये हैंडल फर्जी खबरें फैलाकर युवाओं को गुमराह कर रहे थे।
जंतर-मंतर प्रदर्शनों के दौरान दुष्प्रचार रोकने को कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी के बैनर तले चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने फर्जी खबरों और दुष्प्रचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित 480 इंटरनेट मीडिया हैंडल की पहचान कर उन्हें ब्लाक करा दिया है।
पुलिस का कहना है कि ये हैंडल समन्वित तरीके से अफवाह और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर विशेष रूप से छात्रों और युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे।
दैनिक जागरण ने 21 तारीख के अंक में इसी तरह की आशंका जताई थी, जो सही साबित हुई। दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि इंटरनेट मीडिया पर सुनियोजित तरीके से गलत जानकारी प्रसारित की जा रही है।
480 पाकिस्तान आधारित हैंडल सामने आए
वहीं, जांच में ऐसे 480 पाकिस्तान आधारित इंटरनेट मीडिया हैंडल सामने आए, जो भारत में चल रहे घटनाक्रम को लेकर दुष्प्रचार फैला रहे थे। पुलिस के अनुसार इन खातों को ब्लाक कराने की कार्रवाई की गई है और ऐसे अन्य संदिग्ध खातों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
भड़काने का प्रयास
जांच में यह भी सामने आया है कि यही इंटरनेट मीडिया नेटवर्क पहले आपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय था और भारत विरोधी प्रचार अभियान में शामिल रहा था। अब जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन की आड़ में अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने और युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहा था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन में 20 जुलाई की हिंसा पर दिल्ली HC ने दी राहत, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की मांग खारिज
दिल्ली पुलिस ने छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे विदेशी इंटरनेट मीडिया खातों से प्रसारित किसी भी जानकारी पर बिना सत्यापन भरोसा न करें।