दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, 183 सिलिंडर बरामद; चार गिरफ्तार
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में एक अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंडेन गैस के 183 सिलिंडर, जिनमें 154 भरे हुए ...और पढ़ें
HighLights
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़।
पुलिस ने 183 इंडेन गैस सिलिंडर बरामद किए, 4 गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपी अधिकृत गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय थे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंडेन गैस के 183 सिलिंडर गैस एजेंट के गोदाम से बरामद किए। इनमें से 154 सिलिंडर भरे हुए थे और 29 खाली थे।
पुलिस के अनुसार, चार आरोपी पकड़े गए हैं, जिनकी पहचान शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।

कौन हैं आरोपी और क्या करते हैं काम
यह सभी एक अधिकृत गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड डिलीवरी बॉय हैं। यह सभी एलपीजी सिलिंडर को बांटने की आड़ में अवैध स्टोरेज और रीफिलिंग में संलिप्त पाए गए हैं।
जांच में पता चला कि एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद, आरोपी उन्हें ग्राहकों तक नहीं पहुंचाते थे, बल्कि किराए के गोदामों में जमा करते थे।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
पुलिस ने मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़, 183 सिलिंडर बरामद; 4 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- डबल सिलिंडर कनेक्शन वाले ध्यान दें! क्या बढ़ गया गैस बुक कराने का समय, सरकार ने किया क्लियर