रूस के विदेश मंत्री का भारत विरोधी डॉक्टर्ड वीडियो शेयर करने पर फंसे वकील प्रशांत भूषण, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का छेड़छाड़ किया गया वीडियो साझा ...और पढ़ें

वकील प्रशांत भूषण (फाइल फोटो)
HighLights
प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने का आरोप।
वीडियो में भारत विरोधी बयानबाजी दर्शाई गई थी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
दिल्ली पुलिस की साइबर पेट्रोलिंग में सामने आया यह मामला।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक डिजिटली मैनिपुलेटेड (छेड़छाड़ किया गया) वीडियो शेयर करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कथित फर्जी वीडियो में भारत विरोधी बयानबाजी दर्शाई गई थी।
साइबर पेट्रोलिंग में सामने आया मामला
पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन का ध्यान एक सोशल मीडिया पोस्ट की ओर गया। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि रूसी विदेश मंत्री का एक डॉक्टर्ड वीडियो प्रशांत भूषण के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।
दिनांक 03.11.2026 को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया हैंडल @thequotesnews द्वारा प्रशांत भूषण के हैंडल @pbhushan1 से रूस के विदेश मंत्री का भारत विरोधी कथित Doctored वीडियो साझा किए जाने का दावा किया गया है। उक्त वीडियो के माध्यम से भ्रामक, मानहानिकारक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर सार्वजनिक उपद्रव तथा अफवाहें फैलाने का आरोप है। इस संबंध में FIR No. 263/26 तहत धारा 336(4)/353(1)(c)/356/340(2) BNS एवं 66C IT Act में अभियोग PS Special Cell में पंजीकृत कर दिया गया है।
— Delhi Police (@DelhiPolice) November 4, 2026
भड़काऊ और भ्रामक सामग्री फैलाने का आरोप
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस वीडियो में अत्यधिक भ्रामक और भड़काऊ सामग्री शामिल थी। पुलिस का कहना है कि इस तरह के वीडियो से जनता में भ्रम और अफवाहें फैलाने, किसी व्यक्ति की मानहानि करने और सार्वजनिक शांति व्यवस्था (Public Order) को भंग करने का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। फिलहाल स्पेशल सेल मामले की आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर BJP-AAP आमने-सामने, पराली से लेकर AQI मॉनिटरिंग स्टेशन तक छिड़ी जुबानी जंग