विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को देख बदमाश ने की फायरिंग, बहादुर पुलिसकर्मी ने अकेले ही किया गिरफ्तार

Published: Wed, 22 Apr 2026 10:33 AM (IST)

हेड कांस्टेबल विक्रांत ने कल्याणपुरी में एक हथियारबंद बदमाश आसिफ को गिरफ्तार किया। बदमाश ने पुलिसकर्मी को देखकर हवा में ...और पढ़ें

बदमाश आसिफ के पास से अवैध देसी पिस्टल, एक कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई।

बदमाश आसिफ के पास से अवैध देसी पिस्टल, एक कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई।

HighLights

  1. हेड कांस्टेबल विक्रांत ने हथियारबंद बदमाश को पकड़ा।

  2. बदमाश ने पुलिसकर्मी पर हवा में फायरिंग की।

  3. अवैध पिस्टल, कारतूस, स्कूटी बरामद की गई।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कल्याणपुरी थानाक्षेत्र में पुलिसकर्मी की सतर्कता और बहादुरी से एक हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने पुलिसकर्मी को देखकर हवा में फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन हेड कांस्टेबल ने अकेले ही पीछा कर उसे दबोच लिया। उसके पास से अवैध देसी पिस्टल, एक कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। बदमाश की पहचान आसिफ के रूप में हुई है।

संदिग्ध हरकत देख पुलिसकर्मी ने रोका

जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार रावल ने बताया कि 20 अप्रैल की रात 2:25 बजे हेड कांस्टेबल विक्रांत अपने निजी वाहन से मयूर विहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान त्रिलोकपुरी -25 ब्लाक स्थित कम्युनिटी बिल्डिंग के पास उन्होंने एक युवक को संदिग्ध हालत में हथियार के साथ देखा।

पहले से कई आपराधिक केस दर्ज

हेड कांस्टेबल ने तुरंत वाहन रोककर युवक को रुकने को कहा। खुद को घिरता देख बदमाश ने हवा में एक राउंड फायर किया और लाल रंग की स्कूटी पर सवार होकर भागने लगा। पुलिसकर्मी ने अकेले ही पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद की। बदमाश के खिलाफ पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में स्पेशल सेल और बदमाश के बीच मुठभेड़, पिस्टल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मुखर्जी नगर और सोनिया विहार में दबंगों ने रंजिशन कारों में लगाई आग, विरोध करने पर चाकू से जानलेवा हमला