Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मियों के लिए यूनिफॉर्म जरूरी, 'सिविल ड्रेस' में लाठी चलाने के वायरल वीडियो के बाद एक्शन

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:10 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया है। यह निर्देश सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनक ...और पढ़ें

    सीजेपी के संसद मार्च के दौरान जनपथ रोड पर प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल का प्रयोग करती पुलिस। फोटो- विपिन शर्मा

    सीजेपी के संसद मार्च के दौरान जनपथ रोड पर प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल का प्रयोग करती पुलिस। फोटो- विपिन शर्मा

    HighLights

    1. जंतर-मंतर पर अब सिर्फ वर्दी में तैनाती

    2. सादे कपड़ों में लाठीचार्ज के वीडियो हुए थे वायरल

    3. दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सीजेपी के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

    दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है कि जंतर-मंतर पर तैनात सभी पुलिसकर्मी केवल यूनिफॉर्म में ही ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे, सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में नहीं।

    NCR News - 2026-07-22T112116.146

    सीजेपी ने सोशल मीडिया पर उठाया था सवाल

    मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों को एक संदेश भेजा, जिसमें स्पष्ट किया गया कि जंतर-मंतर पर ड्यूटी के लिए तैनात कोई भी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में नहीं होना चाहिए। सभी लोग पुलिस की वर्दी में ही प्रदर्शन स्थल के आसपास तैनात होंगे।

    दरअसल सोमवार को संसद मार्च के बाद कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें सादे कपड़ों में कुछ लोग पुलिस की लाठियों से प्रदर्शनकारियों पर हमला करते दिख रहे हैं।

    सीजेपी ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया था कि सादे कपड़ों में लाठियों से लैस ये गुंडे कौन हैं? हमें पीटने के लिए आपने किसे काम पर रखा है?" हालांकि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों के आरोपों का जवाब दे रही है, लेकिन सादे कपड़ों में लाठियां चलाने वाले लोगों के आरोपों पर अब तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

    यह भी पढ़ें- CJP Protest: 'संसद मार्च' में घायल छात्रा साक्षी की हालत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाया गया

    यह भी पढ़ें- CJP Protest: आंदोलन का बढ़ता दायरा, जंतर-मंतर और टॉलस्टॉय रोड बंद; बैरिकेडिंग से नई दिल्ली में जाम