दिल्ली पुलिस ने जहरा गैंग के एक्टिव शूटर को गिरफ्तार किया, पिस्टल और कारतूस बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जहरा गैंग के सक्रिय शूटर चिराग उर्फ सचिन को रोहिणी से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

दुबई से ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर नवीन दबास उर्फ जोरा का एक्टिव शूटर बताया जा रहा है।
HighLights
जहरा गैंग का सक्रिय शूटर चिराग उर्फ सचिन गिरफ्तार।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने रोहिणी से दबोचा आरोपी।
पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (नॉर्दर्न रेंज) और एसटीएफ की टीम ने जहरा गैंग के एक्टिव शूटर चिराग उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक सोफिस्टिकेटेड पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी चिराग उर्फ सचिन (22 वर्ष) सोनीपत के खरखौदा थानाक्षेत्र का रहने वाला है। वह दुबई से ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर नवीन दबास उर्फ जोरा का एक्टिव शूटर बताया जा रहा है।
5 मई, 2026 को जोरा के निर्देश पर चिराग उर्फ सचिन, मोहित उर्फ चांद और जतिन ने झज्जर के एक मेडिकल स्टोर पर फायरिंग कर एक्सटॉर्शन की कोशिश की थी। इसके बाद जोरा ने खुद फोन पर दुकान मालिक को धमकाया था। इस मामले में झज्जर के सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, जानकारी के आधार पर स्पेशल सेल/नॉर्दर्न रेंज की टीम ने 12 मई को रोहिणी इलाके में छापेमारी कर चिराग उर्फ सचिन को गिरफ्तार किया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर मंदीप और जयबीर ने किया, जबकि पूरे ऑपरेशन की निगरानी एसीपी राहुल कुमार सिंह ने की।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी 10वीं तक पढ़ा है और पहले खरखौदा में एक जनरल स्टोर पर काम करता था। उसके दोस्त मोहित उर्फ चांद के माध्यम से सोशल मीडिया पर जोरा से उसका संपर्क हुआ। मोहित और जतिन को हरियाणा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि चिराग फरार था और जोरा के संपर्क में था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपित के पास से एक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- 'ड्रग्स का आदी है दामाद', ट्विशा के पिता ने लगाए गंभीर आरोप; दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस रिहर्सल के चलते 19 मई को दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगी बंदिश, खुला रहेगा एयरपोर्ट रूट
यह भी पढ़ें- दिल्ली: BSc के लास्ट सेमेस्टर के आखिरी एग्जाम से पहले छात्र की मौत, घर से टहलने निकला था रोहित
