Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CJP के प्रदर्शन में घायल ACP बोले- 100 से ज्यादा उपद्रवियों ने बोला हमला; पत्थर और लात-घूंसों से मारा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 01:21 PM (IST)

    विशेष आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने CJP प्रदर्शन में घायल पुलिस अधिकारियों व जवानों का हाल पूछा। उपद्रवियों ने एसीपी विवेक भगत, जय प्रकाश और इंस्पे ...और पढ़ें

    पुलिसकर्मियों को पीटा।

    पुलिसकर्मियों को पीटा।

    HighLights

    1. विशेष आयुक्त ने CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की।

    2. उपद्रवियों ने एसीपी विवेक भगत सहित कई पुलिसकर्मियों पर हमला किया।

    3. पुलिस अधिकारियों को पत्थर, लात-घूंसों और लाठियों से पीटा गया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को अस्पताल पहुंचकर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों के हमले में घायल पुलिस अधिकारियों व जवानों का हाल पूछा।

    एसीपी व कॉन्स्टबलों को पत्थर मारे, लात-घूंसों से पीटा

    हमले में घायल एसीपी विवेक भगत ने बताया कि बुधवार को उनकी ड्यूटी जंतर-मंतर पर थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 8 बजे 100 से अधिक उपद्रवियों ने उन्हें और दो अन्य हेड कॉन्स्टेबलों को घेर लिया। पहले उन लोगों पर पानी फेंका गया। विरोध करने पर उपद्रवियों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और लात-घूंसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    एसीपी के माथे पर लगा पत्थर

    बुधवार शाम करीब 4:30 बजे उपद्रवियों में से एक ने संसद मार्ग पर तैनात एसीपी जय प्रकाश के माथे पर पत्थर मारा, जिससे से खून बहने लगा। मेरे सिर में मामूली फ्रैक्चर है।

    यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में यात्रियों की बढ़ी टेंशन, 17 मेट्रो स्टेशन बंद; ऑटो वाले वसूल रहे मनमाना किराया

    सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने इंस्पेक्टर को घेर कर पीटा

    बुधवार रात जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह पर हमला कर दिया। 100-150 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेरकर लाठियों, डंडों, पत्थरों और नुकीली चीजों से उन पर हमला किया।