Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 27 लाख की कीमत की प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 06:45 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एएनटीएफ ने 27 लाख रुपये की 2,073 प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की हैं। ये ई-सिगरेट चीन में बनी थीं और दिल्ली-एनसीआर में यु ...और पढ़ें

    दिल्ली से प्रतिबंधित 2073 ई-सिगरेट बरामद।

    दिल्ली से प्रतिबंधित 2073 ई-सिगरेट बरामद।

    HighLights

    1. दिल्ली पुलिस ने 2,073 प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त कीं।

    2. बरामद ई-सिगरेट की बाजार कीमत 27 लाख रुपये है।

    3. तीन तस्कर विकास, रितविक और जीशान गिरफ्तार हुए।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चीन में निर्मित 2,073 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की हैं। इनकी बाजार कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में तीन आरोपित विकास, रितविक बहल और जीशान उर्फ जस्सू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित दिल्ली समेत एनसीआर में ई-सिगरेट सप्लाई कर रहे थे।

    एएनटीएफ के उपायुक्त राहुल अलवाल के मुताबिक, 25 मार्च को सीआर पार्क स्थित एक पान की दुकान पर ई-सिगरेट के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने स्मोक एन पफ दुकान पर छापा मारकर 53 ई-सिगरेट जब्त कीं। पूछताछ में दुकान के मैनेजर विकास ने बताया कि दुकान रितविक बहल की है। इसके बाद ग्रेटर कैलाश स्थित उसके घर पर छापेमारी में 20 और ई-सिगरेट बरामद हुईं।

    जीशान बल्लभगढ़ से गिरफ्तार

    पूछताछ में रितविक ने अपने सप्लायर जीशान का नाम बताया। पुलिस ने जीशान को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर हरियाणा के लक्ष्मण नगर स्थित घर से दाे हजार ई-सिगरेट का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपित ई-सिगरेट सस्ते दामों पर खरीदकर युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचते थे।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, तीन तस्कर गिरफ्तार

    खबरें और भी