Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने खुद को गोली मारकर दी जान, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 08:31 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद मयूर विहार में खुदकुशी कर ली। इसका कारण घरेलू कलह और शराब की लत को ...और पढ़ें

    वारदात के बाद फरार चल रहे मनीष भाटी ने मंगलवार को मयूर विहार फेज-1 स्थित निगम पार्किंग में अपनी सर्विस पिस्टल से खुदकुशी कर ली।

    वारदात के बाद फरार चल रहे मनीष भाटी ने मंगलवार को मयूर विहार फेज-1 स्थित निगम पार्किंग में अपनी सर्विस पिस्टल से खुदकुशी कर ली।

    HighLights

    1. कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की।

    2. मयूर विहार निगम पार्किंग में अपनी सर्विस पिस्टल से खुदकुशी की।

    3. घरेलू कलह और शराब की लत वारदात का कारण।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने सोमवार रात अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद फरार चल रहे भाटी ने मंगलवार को मयूर विहार फेज-1 स्थित निगम पार्किंग में अपनी सर्विस पिस्टल से खुदकुशी कर ली।

    पुलिस के अनुसार, भाटी ने कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी को गोली मारी थी। घटना के बाद से वह फरार हो गया था। मंगलवार को उसका शव मयूर विहार फेज-1 के निगम पार्किंग में मिला। पुलिस ने मौके से सर्विस पिस्टल भी बरामद की है।

    आत्महत्या से पहले पत्नी की हत्या

    मनीष भाटी ग्रेटर नोएडा के सलेमपुर गांव का रहने वाला था। वह 12वीं पास था, जबकि उसकी पत्नी अधिक पढ़ी-लिखी थी। दोनों परिवार दूध का कारोबार करते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भाटी को शराब पीने की लत थी और पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद था। इसके चलते घरेलू कलह चल रही थी।

    एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड में था तैनात

    भाटी वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्ष 2023 में उसे स्पेशल सेल में पहली पोस्टिंग मिली थी। वर्ष 2025 में उसका ट्रांसफर पूर्वी जिले में हुआ था। फिलहाल वह एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वारदात की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पत्नी को गोली मार सड़क पर मरने के लिए छोड़ा, दहेज के लिए प्रियंका को प्रताड़ित कर रहा था दिल्ली पुलिस का सिपाही