Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी को गोली मार सड़क पर मरने के लिए छोड़ा, दहेज के लिए प्रियंका को प्रताड़ित कर रहा था दिल्ली पुलिस का सिपाही

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:04 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने ईस्ट विनोद नगर में अपनी पत्नी प्रियंका की गोली मारकर हत्या कर दी। दहेज के लिए प्रताड़ना और शादी के बाद से ही व ...और पढ़ें

    प्रियंका और आरोपित मनीष भाटी। (फाइल फोटो)

    प्रियंका और आरोपित मनीष भाटी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कल्याणपुरी थानाक्षेत्र के ईस्ट विनोद नगर में वारदात को दिया अंजाम

    2. पूर्वी दिल्ली के एंटी आटो थेफ्ट स्कवाड में तैनात था आरोपित मनीष भाटी

    3. रात तीन बजे स्कूटी पर पत्नी को ले गया, घर से कुछ दूरी पर सड़क पर मारी गोली

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कल्याणपुरी थानाक्षेत्र के ईस्ट विनोद नगर इलाके में पिलर संख्या 90 के पास दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने रविवार रात करीब तीन बजे सरेराह अपनी ग्रेटर नोएडा निवासी पत्नी 34 वर्षीय प्रियंका की गोली मारकर हत्या कर दी।

    रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था और रविवार रात करीब तीन बजे उनकी तबीयत खराब हो गई। मनीष पत्नी प्रियंका को स्कूटी पर लेकर अस्पताल के लिए निकला। मेट्रो पिलर संख्या 90 के पास दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद मनीष ने प्रियंका को गोली मार दी और स्कूटी लेकर फरार हो गया।

    डिलीवरी ब्वॉय ने पहुंचाया अस्पताल

    सड़क पर तड़पती प्रियंका को एक डिलीवरी ब्वॉय ने देखा और लोगों की मदद से ऑटो में एलबीएस अस्पताल लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपित प्रियंका को गोली मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

    यह भी पढ़ें- दहेज की भेंट चढ़ गई ग्रेटर नोएडा की एक और बेटी, पहले भी दर्ज कराया था केस; फिर भी नहीं बची शिक्षिका प्रियंका की जान

    2022 में हुई थी शादी, तभी से जारी थी प्रताड़ना

    ग्रेटर नोएडा के सादोबाद गांव के अजीत सिंह बैसोया ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी उससे दो साल छोटे मूलरूप से ग्रेटर नोएडा के सलेमपुर गांव निवासी मनीष भाटी से की थी।

    खबरें और भी

    उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के एक दिन बाद से ही मनीष व उनका परिवार 50 लाख रुपये कैश और एक बड़ी एसयूवी के लिए उससे मारपीट करते और अन्य तरीकों से प्रताड़ित कर रहे थे।

    NCR News - 2026-07-14T090229.668

    शादी के दो साल बाद 2024 में प्रताड़ना की शिकायत दिल्ली पुलिस की महिला अपराध शाखा से की गई थी। इस दौरान प्रियंका आठ माह मायके में रही। बाद में पंचायत ने दोनों परिवारों का समझौता करवाया और वह वापस विनोद नगर आकर रहने लगी।

    प्रियंका के दो भाई और दो बहने हैं। एक बहन दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, वहीं एक भाई यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं। एक भाई यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- ‘तू जाएगी, तभी दूसरी आएगी’, कट्टा तानकर धमकाता था कॉन्स्टेबल पति; दिल्ली में बर्थडे पर ही पत्नी की हत्या

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में कॉन्सटेबल ने पत्नी की छाती में उतारी गोली, 3 साल पहले हुई थी शादी; CCTV में कैद हुई खौफनाक हत्या