Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कॉन्सटेबल ने पत्नी की छाती में उतारी गोली, 3 साल पहले हुई थी शादी; CCTV में कैद हुई खौफनाक हत्या

    By Saurabh PandeyEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Mon, 13 Jul 2026 10:47 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली में एएटीएस के एक कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने एलबीएस अस्पताल के पास अपनी पत्नी प्रियंका भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सीसीटीवी मे ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल मनीष भाटी ने पत्नी प्रियंका को मारी गोली। फोटो: जागरण

    दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल मनीष भाटी ने पत्नी प्रियंका को मारी गोली। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. पूर्वी दिल्ली में कॉन्स्टेबल ने पत्नी की हत्या की

    2. एलबीएस के पास हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद

    3. आरोपी कॉन्स्टेबल मनीष भाटी फरार, पुलिस तलाश में

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) में तैनात एक कॉन्स्टेबल पर अपनी पत्नी की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी।

    वारदात सोमवार तड़के करीब तीन बजे एलबीएस अस्पताल के पास हुई। घटना के बाद आरोपित स्कूटी से फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपित कॉन्स्टेबल की तलाश में जुटी है।

    delhi murder

    पूर्वी नंद नगरी में रहते थे दोनों

    पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान मनीष भाटी के रूप में हुई है, जो पूर्वी जिला पुलिस की एएटीएस में तैनात है। वह अपनी पत्नी के साथ पूर्वी विनोद नगर में रहता था। दोनों की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी।

    स्कूटी से निकले थे घर से

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तड़के दोनों स्कूटी से घर से निकले थे। एलबीएस अस्पताल के पास पहुंचने पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

    दोनों स्कूटी से उतरकर बातचीत करने लगे, लेकिन विवाद बढ़ने पर मनीष भाटी ने पत्नी प्रियंका भाटी (34) को गोली मार दी। इसके बाद वह स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया।

    ऑटो चालक ने पहुंचाया अस्पताल

    इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने महिला को सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा और उसे तुरंत एलबीएस अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    delhi murder 2

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    पूर्वी जिला के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    प्रारंभिक जांच में पता चला कि मनीष भाटी पूर्वी जिला पुलिस की एएटीएस में तैनात कॉन्स्टेबल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

    पति-पत्नी के बीच होता था विवाद

    पड़ोसियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सर्विस रोड पर खड़ी स्कार्पियो में मिली खून से सनी लाश, पास में ही मिला तमंचा; दिल्ली से आया था ग्रेटर नोएडा

    यह भी पढ़ें- यमुना नदी में नहाते वक्त बड़ा हादसा, 4 बच्चे तेज बहाव में बहे; दिल्ली के अलीपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    यह भी पढ़ें- तवा, डंबल और बैटरी... घर की चीजें कैसे बन रही हैं मौत का सामान? दिल्ली-NCR में घरेलू हिंसा का डराने वाल सच